Advertisement

Tunisha Sharma की मौत के बाद घंटों रोते थे शीजान खान, जेल में बंद रहने पर बयां किया दर्द, बोले 'मेरे लिए वो दुनिया थी'

Tunisha Sharma की मौत के बाद Sheezan Khan का हाल बेहाल हो गया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए और बताया कि बेल मिलने के बाद भी उन्हें नींद नहीं आती थी.

Latest News
Tunisha Sharma की मौत के बाद घंटों रोते थे शीजान खान, जेल में बंद रहने पर बयां किया दर्द, बोले 'मेरे लिए वो दुनिया थी'

Tunisha Sharma Sheezan Khan शीजान खान और तुनिषा शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उन्हीं के को-स्टार शीजान मोहम्मद खान (Sheezan Mohammed Khan) पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा गया था. कुछ महीने पहले ही शीजान को बेल मिली थी और वो रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आए थे. इसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई. हाल ही में एक्टर ने खुद खुलासा किया कि कैसे वो घर वापस आने के बाद भी घंटों रोते थे और ठीक से सो नहीं पाते थे.

तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से ही हर कोई शीजान की ओर का पक्ष जानना चाहता था. उन्होंने हाल ही में ई-टाइम्स को बताया को उनके लिए वो समय कैसा था. शीजान ने कहा 'जब जनवरी में मेरी जमानत याचिका खारिज कर दी गई तो मैं टूट गया, मुझे डर था कि मुझे एक साल या उससे ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ सकता है. जमानत पर रिहा होने के बाद मैं 70 दिनों तक ठीक से सो नहीं सका. मैं अपने ही घर में एक अजनबी की तरह महसूस करता था और अक्सर घंटों रोता रहता था. मुझे PTSD (पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) का पता चला था.'

इसके साथ ही शीजान ने जेल को 'आपको तोड़ने वाली जगह' बताया. उन्होंने कहा 'हर मिनट अंतहीन लगता है. लोगों को छोटी-छोटी बातों पर परेशान होते देखना अजीब है. किसी की समस्या कितनी भी गंभीर क्यों न हो, जब आपके पास सोने के लिए बिस्तर, कंबल और तकिया हो तो सब कुछ मायने नहीं रखता. आप इससे ज्यादा भाग्यशाली नहीं हो सकते. मुझे उस जगह से समझदार होकर बाहर आना पड़ा.'

ये भी पढ़ें: Sheezan Khan on Tunisha Sharma: जेल से बाहर आकर छलका शीजान खान का दर्द, बोले 'वो होती तो मेरे लिए लड़ती'

 

बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 के दिन अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस की उम्र महज 20 साल थी. वहीं, इस हादसे के बाद तुनिषा की मां वनीता शर्मा ने शीजान खान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे.

इन आरोपों के बाद वालीव पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था. इन सब के बीच शीजान खान के परिवार ने भी वनीता शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. शीजान खान की दोनों बहनें और टीवी एक्ट्रेसेस फलक नाज और शफक नाज ने आरोप लगाते हुए कहा था वनीता शर्मा तुनिषा पर दवाब बनाकर रखती हैं.

ये भी पढ़ें: 'Tunisha Sharma से जबरदस्ती काम करवाती थी मां, दबाया गला', Sheezan Khan की बहनों ने 'सच्चाई' पर किया शॉकिंग खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement