Advertisement

Tunisha Sharma: परिजनों को सौंपा गया एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार, इस शख्स का हो रहा इंतजार

Tunisha Sharma का अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा. एक्ट्रेस की मौत के मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं.

Latest News
Tunisha Sharma: परिजनों को सौंपा गया एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार, इस शख्स का हो रहा इंतजार

Tunisha Sharma तुनिशा शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: TV Actress Tunisha Sharma Death: शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में नजर आ चुकीं तुनिषा शर्मा ने अपनी जिंदगी खत्म कर अपने फैन्स और चाहने वालों को सदमे में डाल दिया. एक्ट्रेस की मौत के मामले में उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है. आरोपी बनाए गए को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा जा चुका है. इसी बीच मुंबई के जेजे अस्पताल से एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर निकाल दिया गया. कल उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा. 

तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में अपने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. हालिया अपडेट के अनुसार, एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को होगा लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का परिवार फिलहाल उनकी मौसी, तुनिषा की मां की बड़ी बहन के मुंबई पहुंचने का इंतजार कर रहा है. वह 26 दिसंबर तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही थी लेकिन क्रिसमस के कारण टिकट नहीं मिल सका.

तुनिषा शर्मा अलीबाबा दास्‍तान-ए-काबुल में मरियम के लीड रोल में नजर आ रही थीं. उनके साथ शेहजान खान भी लीड रोल में हैं. उनकी ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्‍क्रीन केमिस्‍ट्री की काफी चर्चा होती थी. अब ऐसे में इस मामले में तुनिशा के को-स्टार शीजान आरोपी हैं. 

ये भी पढ़ें: Tunisha Sharma Suicide: सामने आई तुनिषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, खुला मौत से जुड़ा राज

श्रद्धा मर्डर केस का निकला था ऐंगल

पुलिस तुनिशा केस सख्ती से जांच कर रही है. शीजान से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूछताछ में शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस ने पूछा कि तुनिषा से ब्रेकअप क्यों किया? तो इसका जवाब देते हुए आरोपी ने पुलिस को बताया कि तुनिषा श्रद्धा मर्डर केस के बाद से काफी तनाव में थी. श्रद्धा मर्डर केस के बाद देश में सोशल मीडिया और टीवी पर चल रही चर्चा से वह टेंशन में आ जाती थी. शीजान ने बताया कि उम्र और धर्म का हवाला देकर मैंने तुनिशा से शादी से इनकार कर दिया था और ब्रेकअप कर लिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement