Advertisement

Sumbul के पापा की बातें सुन भड़के Tina Datta के पिता, बोलें- खुद की बेटी के लिए दूसरे की बेटी को नीचा...

अब टीना के पिता ने अपनी बेटी का सपोर्ट करते हुए सुम्बुल के पिता पर तंज कसा है. टीना के पिता ने कहा, 'पापा गए तो दोनों के जाने चाहिए थे.'

Sumbul के पापा की बातें सुन भड़के Tina Datta के पिता, बोलें- खुद की बेटी के लिए दूसरे की बेटी को नीचा...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शालीन भनोट (Shalin Bhanot), टीना दत्ता (Tina Datta) और सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बीते शुक्रवार को वीकेंड के वार में सुम्बुल के पिता ने शो में पहुंचर जहां एक तरफ अपनी बेटी को गाइड किया, वहीं सलमान खान (Salman Khan) के सामने शालीन और टीना दत्ता की जमकर क्लास भी लगाई.  

इस दौरान उन्होंने ना केवल शालीन को सुम्बुल का तमाशा बनाने के लिए खरी खोटी सुनाई, बल्कि टीना पर सुम्बुल की इमेज खराब करने का आरोप तक लगा डाला. इस बीच कई व्यूअर्स सुम्बुल के पिता को सपोर्ट करते तो कई उनके खिलाफ भी बोलते नजर आए. इन सबके बाद अब टीना दत्ता के पिता का रिएक्शन सामने आया है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss के घर से गायब हुए Abdu Rozik, Sajid Khan का है हाथ!   

बता दें कि सुम्बुल के पिता को एक्ट्रेस को गाइड करने के लिए शो पर बुलाया गया था जबकि शो के अंदर आज से पहले कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसी चीज को लेकर अब टीना के पिता ने अपनी बेटी का सपोर्ट करते हुए सुम्बुल के पिता पर तंज कसा है. टीना के पिता ने कहा, 'पापा गए तो दोनों के जाने चाहिए थे. रिएलिटी शो पर सब बराबर हैं. काम, उम्र, औधा कोई माइने नहीं रखता. उम्र में छोटी है इसका मतलब ये थोड़ी है कि उसके पापा गाइड करने जाएंगे. वहां सब कंटेस्टेंट्स बराबर हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'टीना ने अपनी और से हर वक्त सही सलाह दी थी जिससे सुम्बुल हर्ट ना हो. टीना ने हर वक्त सुम्बुल का सोच कर ही तो ये सब पहले ही क्लीयर करने के लिए बोला था. मैं सुम्बुल के पिता को भी बोलूंगा कि अपनी बेटी को उठाने के लिए, दूसरे की बेटी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए.'

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 First Eviction: Salman Khan के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट? नाम जान रह जाएंगे हैरान

इधर, बीती रात शो का टेलिकास्ट होने के बाद से लेकर अबतक व्यूअर्स शो के मेकर्स पर जमकर निशाना साधा रहे हैं. लोगों का कहना है कि सुम्बुल के पिता को वहां बुलाकर मेकर्स खुले तौर पर एक्ट्रेस का साथ दे रहे हैं. गेम के अंदर सब बराबर हैं और सारी गलती सिर्फ शालीन-टीना की ही नहीं है, सुम्बुल भी अपना स्टैंड खुद ले सकती थी.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement