टीवी
The Great Indian Kapil Show Season 3 Promo: कपिल शर्मा का शो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. इस नए सीजन के पहले एपिसोड में कौन मेहमान बनकर आएगा इसकी झलक भी सामने आ गई है.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) अब फिर से ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. इसके दो सफल सीजन आ चुके हैं और अब तीसरे को लेकर खूब चर्चा हो रही है. जून में इस नए सीजन का प्रीमियर होने वाला है जिसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं. अब शो का एक और नया प्रोमो (The Great Indian Kapil Show Season 3 Promo) सामने आया है जिसमें फर्स्ट गेस्ट की झलक आ गई है. सबसे पहले शो में कोई और नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) आ रहे हैं. शो का प्रोमो काफी धमाकेदार लग रहा है.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो की धमाकेदार वापसी हो रही है. शो का अगला सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है. शो के पहले मेहमान सलमान खान होंगे ,जिसकी झलक सोशल मीडिया पर मिल गई है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए प्रोमो से ये साबित होता है कि सलमान खान के साथ पहला एपिसोड हंसी के ठहाकों का काम करने वाला है. साथ ही में हंसी मजाक में उनकी शादी की बात से लेकर सिकंदर के फ्लॉप होने पर भी बात होगी.
ये भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show: कपिल से लेकर सुनील और कृष्णा तक, हर एपिसोड के लिए मोटी फीस लेते हैं ये स्टार्स
प्रोमो की शुरुआत नवजोत सिंह सिद्धू की शायरी से होती है. इसके बाद सलमान शो में एंट्री करते हैं और दर्शकों को हंसाते हुए कहते हैं कि कपिल शर्मा का शो पहले वे ही प्रोड्यूस करते थे और अब, नेटफ्लिक्स ने शो को अपने हाथ में ले लिया है और उन्हें पहले मेहमान के तौर पर बुलाया है.
ये भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show के लिए Navjot Singh Sidhu चार्ज कर रहे हैं तगड़ी रकम, फीस जानकर आप भी होंगे हैरान
वही शो के होस्ट कपिल शर्मा ने सलमान से उनके सिंगल स्टेटस के बारे में पूछा तो एक्टर अपने दोस्त आमिर खान के 'परफेक्शनिज्म' पर हंसते हुए मजाक किया. उन्होंने इस बात पर कटाक्ष किया कि आमिर अभी भी अपने रिश्ते में परफेक्शन की तलाश में हैं और इसलिए वो 60 की उम्र में भी पार्टनर की तलाश नहीं छोड़ रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.