Advertisement

Karan Kundrra संग अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं Tejasswi Prakash, Video में बताया रिश्ते का सच

सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस रोते हुए नजर आ रही हैं.

Karan Kundrra संग अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं Tejasswi Prakash, Video में बताया रिश्ते का सच
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के फेमस कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) आए दिन किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. 'बिग बॉस 15' के बाद से ही तेजा और करण की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है. वहीं, दोनों स्टार्स भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक मौका हाथ से जाने नहीं देते. कपल अपने रिश्ते को लेकर काफी वोकल है और अक्सर किसी इवेंट या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आ जाता है. अब, इंटरनेट पर करण और तेजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हमेशा हंसती रहने वालीं एक्ट्रेस अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए रोती हुई नजर आ रही हैं. 

क्या है पूरा मामला?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश को रोते हुए देखा जा रहा है. वीडियो की शुरुआत में तेजस्वी करण के पास बैठी हुई नजर आ रही हैं और फिर अचानक ही बात करते-करते रोने लगती हैं. इधर, अपनी चहेती स्टार की आंखों में आंसू देखने के बाद फैंस भी एक पल के लिए परेशान हो जाते हैं. हालांकि, फिर अगले ही पल तेजस्वी ऐसा कुछ कहती हैं जिससे फैंस की परेशानी खुशी में बदल जाती है. 

यह भी पढ़ें- मांग में सिंदूर लगाए करण कुंद्रा के साथ दिखीं Tejasswi Prakash, लोग बोले- चुपके से कर ली शादी?

वीडियो में तेजस्वी प्रकाश भावुक होते हुए कहती हैं, 'मैं अभी अच्छा समय बिता रही हूं.' इधर, अपनी लेडी लव की आंखों मे आंसू देख करण उनके पूछते हैं, 'तू रोई?' जवाब में तेजस्वी कहती हैं, 'मैं बस अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहती हूं कि मैं आपके साथ कितनी खुश हूं. मैं सच में खुश हूं.' इधर, तेजस्वी के मुंह से इस तरह की बात सुनने के बाद करण उन्हें गले से लगा लेते हैं. 

यहां देखें वीडियो-

 

 

चंद मिनटों का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो देखने के बाद एक ओर जहां फैंस कपल को देख खुश हो रहे हैं तो वहीं, कइयों ने उन्हें ऐसे ही हमेशा साथ रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें- पार्टी में बेकाबू हुए Karan Kundrra, Tejasswi Prakash, वीडियो में सबके सामने होने लगे इंटीमेट

बता दें कि तेजस्वी ने अपने करियर की शुरुआत '2612' सीरियल से की थी. हालांकि, डेली सोप 'संस्कार धरोहर अपनों की' के बाद से उन्हें इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद एक्ट्रेस 'स्वरागिनी', 'खतरों के खिलाड़ी 10' जैसे टीवी शोज में नजर आईं और फिर 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी अपने नाम की. शो के बाद से तेजस्वी एकता कपूर के पॉपुलर शो 'नागिन 6' में लीड रोल निभाती नजर आ रही हैं. वहीं, करण कुंद्रा की बात करें तो इस वक्त एक्टर टीवी सिरियल 'इश्क में घायल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement