Advertisement

सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर पहली बार Asit Modi ने तोड़ी चुप्पी, बयां की दिल की बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के मेकर Asit Kumarr Modi पर Jennifer Mistry ने सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. इसको लेकर असित मोदी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई. वहीं इस मामले पर उनका बयान सामने आ गया है.

Latest News
सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर पहली बार Asit Modi ने तोड़ी चुप्पी, बयां की दिल की बात

Asit Modi: असित मोदी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तारक मेहता का उलटा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के 15 साल पूरे हो चुके हैं. हाल ही में शो के सेट पर इसको लेकर जश्न भी मनाया गया. वहीं बीते काफी दिनों से शो गलत कारणों का वजह से ज्यादा चर्चा में रहा. शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) ने असित मोदी (Asit Modi) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसका बाद से शो खबरों में बना हुआ है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने असित मोदी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. वहीं, अब असित ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है. 

जेनिफर मिस्त्री ने कुछ समय पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. असित मोदी के अलावा शो के प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी. एक्ट्रेस ने इसके बाद कई बार इस मामले पर खुलकर बात की पर असित इसपर चुप्पी साधे रहे. हालांकि अब उन्होंने अपने मन की बात कही है और इस मामले पर बड़ा खुलासा किया है.

उन्होंने कहा कि वो उन लोगों से माफी मांगना चाहते हैं जिन्हें उन्होंने अनजाने में ठेस पहुंचाई है. असित ने कहा 'इस 15 साल की लंबी यात्रा में, कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी मर्जी से हमें छोड़ दिया लेकिन मैं उनके योगदान को नहीं भूलूंगा. मैं उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा करता हूं. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, हमने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं सोचा है या कुछ भी गलत नहीं कहा है, लेकिन अगर अनजाने में किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं उनसे ईमानदारी से माफी मांगता हूं.'

ये भी पढ़ें: 'मेरे रूम में आओ व्हिस्की पीते हैं', Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की इस एक्ट्रेस ने Asit Modi पर लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप

कभी किसी का बुरा नहीं चाहा- असित मोदी

उन्होंने आगे कहा 'इन 15 सालों में हमें कई चीजों सामना करना पड़ा, कई लोगों ने गोकुलधाम सोसाइटी की छवि खराब करने की कोशिश की और कई नकारात्मक बातें कही गईं लेकिन हमने सकारात्मक सोच रखी. सच्चाई और भगवान के आशीर्वाद से हमने सभी का सामना किया और परिस्थितियों को बहादुरी से निभाया और इसीलिए हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं. हमने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा और सबके बारे में अच्छा सोचा.'

ये भी पढ़ें: Asit Modi के खिलाफ शिकायत के बाद जेनिफर मिस्त्री का हुआ ऐसा हाल, सोसाइटी के लोगों ने किया बात करना बंद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement