Advertisement

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में मचा हंगामा, टप्पू ने सोनू को कह डाला I Love You, देखें वीडियो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में हाल ही में एक जबरदस्त ट्विस्ट आया है, जिसमें Tapu ने Sonu को I Love You कह डाला है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में मचा हंगामा, टप्पू ने सोनू को कह डाला I Love You, देखें वीडियो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. इस शो (TMKOC) की सबसे खास बात ये है कि यहां पर जेठालाल (Jethalal) से लेकर मेहता साहब तक हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है. यही वजह है कि शो दशकों से चल रहा है. वहीं, हाल ही में इस शो के आने वाले एपिसोड की एक ऐसी क्लिप सामने आई है, जिसे देखकर हंगामा मच गया है. ये क्लिप सोनू (Sonu) और टप्पू (Tappu) से जुड़ी है और इसमें भिड़े भाई (Bhide Bhai) गुस्से से लाल नजर आ रहे हैं.

TMKOC के आने वाले एपिसोड की जो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें दिख रहा है कि टप्पू, सोनू की आंखें बंद करके उसे किसी खास जगह ले जा रहा है. टप्पू को ऐसा करते भिड़े देख लेता है और उसका पीछा करता है. भिड़े ये देखकर भड़क जाता है कि दोनों लवर्स पार्क में जा रहे हैं. इसके बाद भिड़े की आखों के आगे जो नजारा आता है, उसे देखकर वो गुस्से से लाल हो जाता है. वो देखता है कि टप्पू एक रोमांटिक स्पॉट पर सोनू को ले जाकर उसके आगे घुटनों के बल बैठ जाता है और उससे 'आई लव यू कह देता है'. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Munmun Dutta: इतने आलीशान घर में रहती हैं TMKOC की 'बबीता जी', बेडरूम की Photo देख खुली रह जाएंगी आंखें

टप्पू इस वीडियो में भिड़े भाई को 'प्यार के बीच दीवार' बताता है और ये सुनते ही भिड़े दोनों के रोमांस के बीच जाकर टप्पी को डांट लगाता है. यही नहीं भिड़े टप्पू का हाथ खींचकर उसे जेठालाल और बापूजी के सामने ले जाता है. जेठालाल को जैसे ही पूरी बात पता चलती है तो वो गुस्सा होने के बजाए खुश हो जाता है और बापूजी का रिएक्शन भी खुशी वाला होता है. अब एपिसोड में आगे क्या होगा, इसके लिए तो शो देखना होगा लेकिन इस वीडियो ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. दर्शक पूछ रहे हैं कि क्या वाकई शो पर सोनू और टप्पू की लव स्टोरी चलेगी?

ये भी पढ़ें- TMKOC के डायरेक्टर ने दयाबेन की वापसी पर कही दिल की बात, बोले 'जवाब देकर थक चुका हूं'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement