Advertisement

'मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हमारी नजर', खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण हैं- जयशंकर, हमें भारतीयों की सुरक्षा की चिंता- जयशंकर, PM मोदी ने CCS की बैठक की थी- जयशंकर | भारत चाहता है बातचीत से हल निकले- जयशंकर, 'ईरान में भारतीय एंबेसी ने एडवाइजरी जारी की', ईरान में भारतीय एंबेसी काम कर रही-जयशंकर, संवाद और कूटनीति से हल निकले- जयशंकर, मिडिल ईस्ट देशों के संपर्क में हैं- जयशंकर, हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं- जयशंकर | विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार-रिजिजू, हिम्मत है चर्चा करे विपक्ष- किरेन रिजिजू, 'विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं होगा', विपक्ष में चर्चा करने की हिम्मत नहीं- रिजिजू, ऐसी गैर जिम्मेदार पार्टी नहीं देखी- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार- रिजिजू, विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित | साकेत कोर्ट ने दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को जमानत | कोलकाता में ममता के धरना स्थल पर हंगामा, PM की रैली के पोस्टर लेकर पहुंचे BJP कार्यकर्ता, TMC की तरफ से FIR दर्ज की जाएगी- ममता | CM रेखा भी PM मोदी से मिलने पहुंचीं, संसद में दोनों की PM से मुलाकात, PM मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह, लोकसभा में PM ऑफिस में बड़ी बैठक

TMKOC: पुराने Mehta Sahab एक एपिसोड के लिए लेते थे लाखों की फीस, फिर भी छोड़ा शो, बताई वजह

TMKOC के पुराने मेहता साहब एक बार फिर शो छोड़ने को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने शो के मेकर्स के साथ मतभेदों का खुलासा किया है.

Latest News
TMKOC: पुराने Mehta Sahab एक एपिसोड के लिए लेते थे लाखों की फीस, फिर भी छोड़ा शो, बताई वजह

Shailesh Lodha 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है. बीते कुछ महीनों से शो में काफी सारी उथल पुथल देखने को मिली. कई लोगों ने शो को अलविदा कह दिया था. इसमें एक नाम शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) का भी है. सालों तक शो में मेहता साहब (Mehta Sahab) का किरदार निभाने वाले शैलेश के शो छोड़ने की काफी चर्चा थी. लोग उन्हें काफी मिस भी कर रहे थे. वहीं शैलेश भी कई बार इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ चुके हैं. 

हाल ही में एक इवेंट में शैलेश लोढ़ा ने भी शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. साथ ही उन्होंने तारक मेहता छोड़ने को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कोई प्रोड्यूसर किसी एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता, वो एक व्यापारी हैं. 

शैलेश लोढ़ा कई बार इस बात की हिंट दे चुके हैं कि वो शो के प्रोड्यूसर असित मोदी से नाराज हैं. एक बार फिर निशाना साधते हुए शैलेश ने आगे कहा था, 'जब भी कोई व्यापारी मेरे कवि होने पर, मेरे अभिनेता होने पर हावी होगा, तब तब ज्वालामुखी फटेगा.' 

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शैलेश लोढ़ा ने आखिर बता ही दी शो छोड़ने की वजह, असित मोदी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Asit Modi ने एक्टर्स की बकाया फीस पर तोड़ी थी चुप्पी

एक्टर्स को उनकी फीस ना देने के सवाल का जवाब देते हुए असित मोदी ने कुछ समय पहले कहा था, 'ये जो बातें कहीं जा रही हैं कि हमने पैसा नहीं दिया या कुछ भी, ऐसी कोई बात नहीं है. मैं किसी की मेहनत के पैसे जेब में रखकर कहां जाऊंगा? भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है... ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं लोगों का पैसा नहीं दूं, मुझे खुशी है कि मैं लोगों को हंसाता हूं.'

ये भी पढ़ें: TMKOC छोड़ने वाले एक्टर्स को बकाया फीस ना मिलने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, 'दयाबेन' की वापसी को लेकर दिया बड़ा हिंट

एक एपिसोड के लिए लेते हैं 1 लाख फीस 

मेहता साहब का रोल निभाने के लिए शैलेश लोढ़ा मोटी रकम चार्ज करते थे. वो एक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये लेते थे. खबर थी कि वो पैसों की वजह से ही शो से अलग हुए थे. हालांकि उन्होंने इस बात का खंडन भी किया था. 

बता दें कि शैलेश एक्टिंग जरिए ही मोटी कमाई करते हैं. वो पेशे से एक कवि भी हैं और किसी इवेंट के लिए वो अच्छी खासी फीस लेते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement