Advertisement

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में लौट रहे हैं पुराने 'मेहता साहब'? Shailesh Lodha के फैंस हुए एक्साइटेड

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नए Mehta Sahab आ चुके हैं लेकिन अब Shailesh Lodha के लौटने की अफवाहें फैल रही हैं.

Latest News
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में लौट रहे हैं पुराने 'मेहता साहब'? Shailesh Lodha के फैंस हुए एक्साइटेड

Shailesh Lodha In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शैलेश लोढा की फोटो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का सबसे पॉप्युलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है. इस शो पर पिछले कुछ सालों में कई बदलाव हुए हैं. लेटेस्ट 'मेहता साहब' (Mehta Sahab) के एक्टर को बदला जाना है. TMKOC में पहले एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) 'मेहता साहब' के रोल में नजर आते थे लेकिन उन्हें अभिनेता सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) से रिप्लेस कर दिया गया है. हालांकि, अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि शो पर एक बार फिर से शैलेश लोढ़ा की वापसी हो सकती है.

दरअसल, कुछ समय पहले ही शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने का फैसला किया था. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि शैलेश ने मेकर्स से नाराज होकर ये फैसला लिया था, उनका कहना था कि उन्हें स्क्रीन पर सही समय नहीं दिया जा रहा है. शैलेश के शो छोड़ने के कुछ दिनों बाद ही मेकर्स सचिन श्रॉफ को ले आए थे. वहीं, अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि शैलेश वापस लौट सकते हैं और ये रिपोर्ट्स एक फोटो के सामने आने के बाद आई हैं.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta छोड़ने पर Shailesh Lodha ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यूं ही कोई बेवफा...

Shailesh Lodha

हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्म' के डायरेक्टर मालव राजदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में वो शैलेश के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं. मुस्कुराते चेहरों वाली इस फोटो को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने दिलचस्प कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा- 'मेहता साहब को छोड़कर बाकी सबका पैकअप'. मालव ने आगे लिखा कि 'शैलेश लोढ़ा को सबसे ज्यादा परेशान किया है'. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लाफिंग इमोजी शेयर किए हैं.

ये भी पढ़ें- Fact Check: Dayaben को हुआ गले का कैंसर? शॉकिंग अफवाहों पर 'जेठालाल' ने बताया सच

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement