टीवी
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में एक बार फिर से एक जबरदस्त बदलाव हुआ है. इस बार Tappu एक्टर Raj Anadkat को रिप्लेस कर दिया गया है.
डीएनए हिंदी: टीवी के मशहूर फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. ये शो पिछले 14 सालों से चला आ रहा है और इतने सालो में शो (TMKOC) पर कई बदलाव हुए हैं. दयाबेन शो छोड़कर कर चली गईं, मेहता साहब के एक्टर बदल गए और अब एक बार शो पर फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है. मेकर्स मे सीरियल के 'टप्पू' (Tappu) को बदल डाला है. राज अनादकत (Raj Anadkat) की जगह पर जो एक्टर दिखेंगे उनकी डिटेल भी सामने आ गई है. इस नए 'टप्पू' को देखकर फैंस दिल थाम लेंगे.
'टप्पू' ने TMKOC को छोड़ने का किया था ऐलान
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में राज अनादकत कई सालों से टप्पू के तौर पर दिखाई दे रहे थे और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी बन गई थी. वहीं, उन्होंने कुछ महीनों पहले ही शो छोड़ने का मन बना लिया था. उन्होंने ये शो 2017 में ज्वाइन किया था और वो पांच सालों से शो में नजर आ रहे थे. राज ने बीते साल दिसंबर महीने में शो छोड़ने का ऐलान कर दिया था. वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो उनके शो छोड़ने के बाद मेकर्स को नया टप्पू मिल गया है.
ये भी पढ़ें- TMKOC छोड़ने के बाद पुराने Mehta Sahab ने ले लिया सन्यास? इस फोटो ने फैंस को चौंकाया

ये होंगे नए Tappu
रिपोर्ट के मुताबिक इस शो में नए टप्पू के तौर पर एक्टर नितीश भालुनी नजर आने वाले हैं और उनका नाम फाइनल हो गया है. सिर्फ यही नहीं ये भी बताया जा रहा है कि नितीश के साथ शूटिंग की तैयारी भी चल रही है और जल्द ही मेकर्स दर्शकों के सामने नए टप्पू को लेकर आएंगे. हालांकि, अभी तक शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ये खुशखबरी कंफर्म नहीं की है और ना ही नितीश ने इसे लेकर कोई बात की है.
कौन हैं Nitish Bhaluni?
नितीश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और इक्का- दुक्का टीवी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं. नितीश इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स के जरिए फॉलोवर्स को खूब इंप्रेस करते हैं. वो देखने को तो काफी हैंडसम हैं ही लेकिन इसके साथ ही उन्हें गाने और गिटार बजाने का भी खूब शौक है. उनका म्यूजिक को लेकर ये शौक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जाता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.