Advertisement

TMKOC: साड़ी छोड़ बोल्ड अंदाज में डांस करती दिखीं 'दयाबेन', Video देख उड़े 'जेठालाल' के होश

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोशल मीडिया पर इस वक्त Disha Vakani का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस खूब ठहाके लगा रहे हैं.

TMKOC: साड़ी छोड़ बोल्ड अंदाज में डांस करती दिखीं 'दयाबेन', Video देख उड़े 'जेठालाल' के होश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 15 सालों से ज्यादा समय से अपने दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो में दिलीप जोशी (Dilip Joshi) के किरदार 'जेठालाल' और दिशा वकानी (Disha Vakani) के किरदार 'दयाबेन' की जोड़ी को फैंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया है. दया और जेठालाल की इस जोड़ी ने सालों तक शो को हिट बनाए रखा. दिशा वकानी को TMKOC छोड़े भले ही 5 साल के करीब का समय हो गया हो लेकिन फैंस को आज भी उनके शो में वापस लौटने की उम्मीद है. 

दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर से दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी है. यही वजह है कि शो छोड़ने के 5 साल बाद भी आज तक सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फनी वीडियोज खूब वायरल होते हैं. अब हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही एक थ्रोबैक वीडियो व्यूअर्स को खूब हंसा रहा है. सोने पर सुहागा ये कि वीडियो में फैंस को एक बार फिर दया और जेठालाल की जोड़ी देखने को मिली है. हालांकि, एक ट्विस्ट के साथ. 

यह भी पढ़ें- TMKOC: Dayaben पर छलका Jethalal का दर्द, कह दी ऐसी बात कि मेकर्स को लगेगा तगड़ा झटका?

दरअसल, इस वक्त वायरल हो रहे इस वीडियो में हमेशा ट्रेडिशनल ड्रेसेस में नजर आने वाली दयाबेन शिमरी स्कर्ट और ब्रालेट टॉप पहने ऐसा किलर डांस करती नजर आ रही हैं जिसे देख जेठालाल के भी होश उड़ गए हैं. यकीन नहीं आता तो आप खुद देख लीजिए-

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishesh_Meme (@vishesh_meme)

 

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के नए टप्पू का पहला वीडियो देख भड़के लोग, जानें क्या है मामला

रह गए ना दंग? यकीनन आपने दयाबेन का ये अंदाज पहले नहीं देखा होगा. दरअसल, तारक मेहता शो से पहले दिशा वकानी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं, इस वक्त वायरल हो रहा ये वीडियो एक्ट्रेस की इन्हीं फिल्मों में से किसी एक का बताया जा रहा है जिसे किसी ने एडिट करके बनाया है.

तारक मेहता शो करने से पहले दिशा ने हिंदी के अलावा गुजराती फिल्मों में भी नाम कमाया है. दिशा को 'कमसिन', 'फूल और आग', 'देवदास', 'मंगल पांडे', 'जोधा अकबर', 'सी कंपनी' और 'लव स्टोरी 2050' जैसी मूवीज में भी देखा जा चुका है. हालांकि, इन सबसे ज्यादा पहचान उन्हें साल 2008 में शुरू हुए TMKOC से ही मिली. वहीं, अब वायरल हो रहा ये वीडियो भले ही तारक मेहता शो से ना हो लेकिन शो की तरह ये भी अपने दर्शकों को खूब हंसा रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement