Advertisement

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Jethalal ने हाथ जोड़कर Babita Ji से मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें जेठालाल (Jethalal), बबीता जी (Babita Ji) से माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इसके अलावा कई लोग इस बात से हैरान भी हैं कि जेठालाल आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं. वायरल हो रहा वीडियो देखकर आपको जवाब मिल जाएगा.

Latest News
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Jethalal ने हाथ जोड़कर Babita Ji से मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का मशहूर फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है. इस शो के हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है लेकिन जेठालाल (Jethalal) और बबीता जी (Babita Ji) की बात ही अलग है. शो पर इन दोनों की कैमिस्ट्री इतनी पसंद की जाती है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई फैन पेज भी मौजूद हैं. वहीं, हाल ही में जेठालाल और बबीता जी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जेठालाल हाथ जोड़कर बबीता जी से माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, हाल ही में शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक क्लिप वायरल हो रही है. इस क्लिप में जेठालाल, अय्यर और बबीता जी एक साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस वीडियो में तीनों किसी चीज की तलाश करते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी 'अंजलि भाभी' को अब नहीं मिली बकाया फीस, बयां किया दर्द

वहीं इसी दौरान अय्यर अचानक जेठालाल को धक्का देते हैं और जेठा का पैर किसी चमकीली चीज पर पड़ जाता है. ये चमकीली चीज असल में बबीता दी की ईयरिंग होती है जो जेठालाल के पैर पड़ते ही टूट जाती है. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Dayaben की वापसी के चर्चों के बीच हुई ये नई एंट्री, मजेदार है वीडियो

इस वीडियो में अय्यर टूटी ईयरिंग देखकर चीख पड़ते हैं और बबीता को जैसे ही ये पता चलता है वो भी नाराज हो जाती हैं. वहीं, ये सब देखकर जेठालाल परेशान हो जाते हैं. उन्हें एहसास होता है कि बबीता जी उनसे गुस्सा हो गई है... बस फिर क्या था जेठालाल, बबीता के आगे हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगते हुए दिखाई पड़ते हैं. जेठा की ऐसी हालत देखकर अय्यर की खुशी देखने लायक है. वहीं, ये वीडियो फैंस को बहुत एंटरटेनिंग लग रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement