Advertisement

Fact Check: Dayaben को हुआ गले का कैंसर? शॉकिंग अफवाहों पर 'जेठालाल' ने बताया सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 'दयाबेन' (Dayaben) के किरदार में नजर आ चुकीं Disha Vakani को कैंसर होने की अफवाहें फैल रही हैं.

Latest News
Fact Check: Dayaben को हुआ गले का कैंसर? शॉकिंग अफवाहों पर 'जेठालाल' ने बताया सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Dayaben, Disha Vakani: दिशा वकानी को कैंसर की अफवाहें

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. बीते दिनों ही इस शो में 'मेहता साहब' का किरदार निभाने वाले एक्टर को बदला गया है. शैलेश लोढ़ा के बजाए शो पर सचिन श्रॉफ को लाया गया है. हालांकि, फैंस को अभी भी 'दयाबेन' (Dayaben) का इंतजार है. मेकर्स कई वादे कर चुके हैं लेकिन दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी नहीं हो पाई है. इन सबसे बीच हाल ही में इंटरनेट पर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि दिशा को कैंसर (Cancer) हो गया है.

Dayaben को Cancer होने की अफवाहें

सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' के किरदार नें दिखाई दे चुकीं एक्ट्रेस दिशा वकानी को गले का कैंसर हो गया है. इन खबरों के सामने आने के बाद फैंस हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं. फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के जेठालाल (Jethalal) यानी एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने आजतक से बात करते हुए कंफर्म किया है कि ये खबरें पूरी तरह झूठी हैं.

ये भी पढ़ें- TMKOC: नए 'मेहता साहब' के बाद वायरल हुआ Shailesh Lodha का पोस्ट, बोले- डरे क्यों हो?

Jethalal ने दिया जवाब

दिलीप जोशी ने कहा- 'मुझे सुबह से लगातार कॉल्स आ रहे हैं. हांलाकि, अब तक इस खबर पर खुद दिशा वकानी का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. यकीनन जब उन तक थ्रोट कैंसर होने वाली खबर पहुंचेगी, तो फैंस को सच बताएंगी'. इसके अलावा शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोगों को नहीं पसंद आए नए 'मेहता साहब', किए ऐसे कमेंट्स

Disha Vakani ने छोड़ा था शो

वहीं, अब देखना होगा कि दिशा वकानी इन अफवाहों पर क्या रिएक्शन देती हैं. बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' के किरदार के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं दिशा वकानी लंबे समय से पर्दे से गायब हैं. उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए शो से ब्रेक लिया था लेकिन तब से मेकर्स से फीस बढ़ाने को लेकर हुई बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है और इसी कारण से दिशा शो में वापसी नहीं कर पाई हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement