Advertisement

Sreejita De Wedding: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें शादी से लेकर हनीमून तक की डिटेल

Sreejita De Wedding: एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़ी डिटेल्स शेयर कर दी है. वो अपने जर्मन बॉयफ्रेंड Michael Blohm के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं.

Sreejita De Wedding: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें शादी से लेकर हनीमून तक की डिटेल

Sreejita De Wedding: श्रिजिता डे की शादी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sreejita De Wedding: छोटे पर्दे की जानी- मानी एक्ट्रेस श्रिजिता डे रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में नजर आने के बाद जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं. वहीं, अब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने हाल ही में अपने फैंस के गुड न्यूज दी है. वो अपने जर्मन बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम (Michael Blohm) के साथ शादी करने वाली हैं. श्रिजिता ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में तो पहले भी बताया है लेकिन अब उनकी वेडिंग डेट (Sreejita De Wedding Date) भी सामने आ गई है. यही नहीं उन्होंने शादी के आउटफिट के बारे में भी खुलासा कर दिया है.

श्रिजिता डे ने बिग बॉस 16 के दौरान अपने बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोम-पेप से सभी को मिलवाया था. वो श्रिजिता से मिलने फैमिली स्पेशल वीक में भी आए थे. उस दौरान घरवाले माइकल के गुड लुक्स पर फिदा हो गए थे. इसके बाद श्रिजिता ने बताया था कि वो जल्द ही माइकल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. वहीं, अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा कर दिया है कि वो 1 जुलाई को शादी करेंगी और उन्होंने 3 महीने पहले से ही शादी की सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss की इस हसीना Minus10 डिग्री में कराया Bikini Photo Shoot, तस्वीरें देख लोगों के उड़े होश

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sreejita De (@sreejita_de)

श्रिजिता ने बताया कि उन्होंने अपना वेडिंग गाउन फाइनल कर लिया है और ये लगभग तैयार भी हो चुका है. वो धूमधाम से शादी करना चाहती हैं और इसलिए प्लानिंग में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी. एक्ट्रेस बताया कि दोनों ने गोवा में शादी करने का फैसला किया है और ये शादी बंगाली रीति-रिवाजों के बाद जर्मन ट्रेडीशन के साथ भी की जाएगी. यही नहीं एक्ट्रेस ने हनीमून की भी तैयारी कर ली है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो शादी के बाद मालदीव जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Shiv Thakare के साथ नशे में Shreejita De ने कर दी ये हरकत, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement