Advertisement

Sreejita De ने बाइक चलाने के चक्कर में कर दी ऐसी गलती, वीडियो देख लोग बोले 'पापा की परी स्कूटर लेकर उड़ी'

Sreejita De का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूटर चलाने की कोशिश करती दिख रही हैं. इस वीडियो पर श्रिजिता बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं.

Sreejita De ने बाइक चलाने के चक्कर में कर दी ऐसी गलती, वीडियो देख लोग बोले 'पापा की परी स्कूटर लेकर उड़ी'

Srijita Dey Video Viral: श्रिजिता डे का वीडियो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकीं एक्ट्रेस श्रिजिता डे (Sreejita De) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो पपराजी के सामने अकसर मस्ती करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में एक बार फिर श्रिजिता कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने पपराजी के सामने स्कूटर चलाने की कोशिश की है, जिसके चक्कर में उनसे एक गलती हो गई. इस गलती वजह से श्रिजिता सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. लोगों ने उनके वीडियो पर 'पापा की परी' मीम (Papa Ki Pari Meme) बनाने शुरू कर दिए हैं.

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रिजिता डे का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो पपराजी के सामने स्कूटर चलाती दिखाई दे रही हैं. ब्लैक रंग के स्टाइलिश आउटफिट में श्रिजिता पपराजी के सामने पोज दे रही थीं लेकिन इसी दौरान उन्हें स्कूटर दिखा तो चलाने के लिए उस पर सवार हो गईं. हालांकि, उनके हाव- भाव देखकर समझ आ रहा था कि उन्हें ये स्कूटर चलाना नहीं आता है. इसी वजह से श्रिजिता ने गलती से स्कूटर का एस्केलेटर दबा दिया और स्कूटर आगे बढ़ गया. श्रिजिता किसी तरह गिरते- गिरते बचीं. यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो-

ये भी पढ़ें- Shiv Thakare के साथ नशे में Shreejita De ने कर दी ये हरकत, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

इस वीडियो को देखकर जहां एक तरफ कई लोग हादसे के अंदेशे से परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने श्रिजिता को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'पापा की परी, स्कूटर लेकर उड़ी'. एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ब्रेक नाम की भी कोई चीज होती है मैम'. श्रिजिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. कईयों ने तो इस पर मीम बनाने भी शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss की इस हसीना Minus10 डिग्री में कराया Bikini Photo Shoot, तस्वीरें देख लोगों के उड़े होश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement