Advertisement

CID की वापसी, Zakir Khan से लेकर इन शोज पर चली कैंची, सोनी चैनल पर मची हलचल

Sony चैनल पर आने वाले समय में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. कई शोज बंद होने वाले हैं तो वहीं कई शोज की शुरुआत होने वाली है. यहां जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
CID की वापसी, Zakir Khan से लेकर इन शोज पर चली कैंची, सोनी चैनल पर मची हलचल

Sony TV

Add DNA as a Preferred Source

ओटीटी के दौर में जनता के बीच आज भी टीवी शोज (TV serials) का क्रेज देखने को मिल रहा है. आए दिन टीवी पर सीरियल का चलना और बंद होने जारी है. कुछ ऐसे शोज होते हैं जो लोगों को इतना ज्यादा पसंद आते हैं कि वो टॉप पर पहुंच जाते हैं तो किसी की कहानी पब्लिक को रास नहीं आती और वो बंद हो जाते हैं. सोनी चैनल (Sony TV Channel) पर भी कई शोज पर कैंची चलने वाली है, वहीं कई नए शोज दस्तक देने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा.

ऐसा माना जा रहा है कि गौरव बनर्जी के सोनी नेटवर्क की कमान संभालने के बाद कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस फैसलों से सोनी टीवी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करना चाहता है. इंडिया टुडे की मानें तो साल के अंत तक बड़े पैमाने पर चैनल में बदलाव होंगे. क्रिएटिव टीम नए कंटेंट को लेकर तैयार हो रही है और दर्शकों को वापस लाने के लिए काम करेगी.

इन शोज पर लगेगा ताला!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनी चैनल कई शोज को बंद करने वाला है, इस लिस्ट में सीरियल काव्या: एक जज्बा, एक जुनून, पुकार दिल से दिल तक, जुबली टॉकीज और आपका अपना जाकिर शामिल है.


ये भी पढ़ें: ये हैं TV के सबसे लंबे समय तक चलने वाले 8 शोज, एक ने तो बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड


 

Zakir Khan के शो पर गिरी गाज
फेमस कॉमेडियन जाकिर खान का शो आपका अपना जाकिर पिछले महीने की काफी जोर शोर से शुरू हुआ था. इस कॉमेडी-चैट शो को बंद होने से जाकिर के फैंस काफी निराश हैं. अगस्त में ये शो शुरू हुआ था पर लोगों को आकर्षित करने में विफल रहा.

फिर से शुरू हो रहे ये Shows
वहीं खबरें ये भी हैं कि इन शोज के बंद होने के बाद पब्लिक को सीआईडी ​​और क्राइम पेट्रोल जैसे हिट शो फिर से देखने को मिल जाएंगे. साथ ही कई धार्मिक सीरियल जैसे मेरे साईं की भी वापसी हो सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement