Advertisement

Sonali Phogat की बेटी की हालत देखकर घबराए लोग, बच्ची का दुख देखकर छलके आंसू

Sonali Phogat की बेटी Yashodhara ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया है और इसके बाद इस बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में यशोधरा अपनी मां के लिए न्याय मांगती दिख रही हैं.

Latest News
Sonali Phogat की बेटी की हालत देखकर घबराए लोग, बच्ची का दुख देखकर छलके आंसू

Sonali Phogat Daughter Yashodhara: सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी टीवी स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत की खबर परिवार और इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस के लिए एक बड़ा सदमा लेकर आई थी. वहीं, शुक्रवार को सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार हो गया है. उनकी बेटी यशोधरा (Yashodhara) ने मां की अर्थी को जब कंधा दिया तो ये दिल तोड़ देने वाला नजारा देखने वालों की आंख से आंसू बहने लगे. इस मौके पर परिवार के लोगों के साथ हर कोई बिलखता नजर आया. वहीं, अब सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार के बाद यशोधरा का एक बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में यशोधरा की हालत किसी से देखी नहीं जा रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर यशोधरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मां को खोने के बाद बच्ची की आंखों में दुख साफ नजर आ रहा है. यशोधरा के बगल में कोई महिला बैठी दिख रही है जो इस बच्ची को संभालने की कोशिश कर रही है. यशोधरा इस वीडियो में अपनी मां के लिए इंसाफ की मांग करती दिख रही हैं. वो कहती हैं- 'मेरी मां को न्याय मिलना चाहिए. इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए. जो भी आरोपी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए'. यहां देखें वायरल हो रहा सोनाली फोगाट की बेटी का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Sonali Phogat के पीए और दोस्त ने सालों तक बार-बार किया रेप, धोखा देकर बनाया था अश्लील वीडियो?

यशोधरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है. सोनाली के जाने के बाद यशोधरा अकेली हो गई हैं उनके पिता की मौत काफी पहले ही हो चुकी है. सोनाली अपनी बेटी को अकेले ही पाल रही थीं. वहीं, उनके निधन की खबर पाकर कई सेलेब्रिटीज ने भी उनकी बेटी को लेकर चिंता जाहिर की थी.

ये भी पढ़ें- Sonali Phogat ने पति की मौत के बाद झेला था टॉर्चर, अकेली औरत की जिंदगी पर कही थी ये बात

बता दें कि 42 वर्षीय सोनाली के परिवार ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की है. इसके साथ ही सोनाली के भाई ने अपनी बहने के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह पर सोनाली के साथ रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे शॉकिंग आरोप लगाए हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement