Advertisement

Smriti Irani के पति पर एक यूजर ने पूछा घटिया सवाल, मिला मुंहतोड़ जवाब

Smriti Irani ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने एक ट्रोल को भी रिप्लाई किया.

Latest News
Smriti Irani के पति पर एक यूजर ने पूछा घटिया सवाल, मिला मुंहतोड़ जवाब

Smriti Irani: स्मृति ईरानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राजनीति में अपनी पावरफुल पहचान बना ली है लेकिन आज भी वो छोटे पर्दे के दौर को याद करती दिख जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था, जिसके तहत उन्होंने लोगों के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान स्मृति से एक सोशल मीडिया यूजर ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर केंद्रीय मंत्री को गुस्सा आ गया लेकिन उन्होंने इस बेतुके सवाल को इग्नोर करने के बजाए शानदार जवाब दिया है. स्मृति के इस जवाब की इंटरनेट पर खूब चर्चाएं हो रही हैं.

दरअसल, स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा था. इस दौरान उन्होंने फैंस के तरह- तरह के सवालों का जवाब दिया. एक्ट्रेस ने इस दौरान ट्रोल करने वालों को भी शानदार रिप्लाई दिया. एक यूजर ने स्मृति से ज़ुबिन ईरानी से शादी और उनरी एक्स वइफ मोना को लेकर सवाल पूछ डाला. इस यूजर ने लिखा- 'आपकी शादी आपकी फ्रेंड के पति से हुई है क्या?'.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2 Finale से पहले लीक हो गया विनर का नाम? एल्विश यादव और फुकरा इंसान में किसने मारी बाजी

इस यूजर को रिप्लाई करते हुए यूजर ने लिखा- 'नहीं जी, मोना मुझसे 13 साल बड़ी हैं तो वो मेरी बचपन की सहेली नहीं हैं. मोना मेरे परिवार के सदस्य की तरह है और वो कोई राजनेता नहीं हैं इसलिए उन्हें इसमें मत घसीटिए. मुझसे झगड़ा कीजिए, मेरे साथ बहस कीजिए, मुझे अपमानित कीजिए लेकिन आप जिस गटर में हैं उसमें किसी ऐसे आम नागरिक को खींचने की कोई जरूरत नहीं है, जिसका राजनीति से कोई लेना- देना नहीं है'.

ये भी पढ़ें- Ekta Kapoor Birthday: पिता जीतेंद्र की इस शर्त की वजह से नहीं बसा एकता का घर, हैरान कर देगा ये खुलासा

Smriti Irani

इसके अलावा स्मृति ने एक फैन को जवाब देते हुए टीवी के दौर को लेकर भी बात की है. एक्ट्रेस से एक यूजर ने सवाल किया कि 'क्या आप टीवी के दिनों को मिस करती हैं, क्या आप वापस आएंगी'. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा- 'मैं 'काश' के चक्कर में नहीं पड़ती... मैंने जबतक वहां काम किया सबकुछ अच्छा रहा. क्या ऐसा दोबारा होगा? ये वक्त ही बताएगा क्योंकि जिंदगी सिखाती है कभी ना मत कहो'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement