Advertisement

Smart Jodi : अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने जीता शो का टाइटल, लोगों ने कर दिया ट्रोल

Smart Jodi शो को आखिरकार उनका विनर मिल गया है. शो को खिताब एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनसमैन पति विक्की जैन ने अपने नाम कर लिया है.

Smart Jodi : अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने जीता शो का टाइटल, लोगों ने कर दिया ट्रोल

Smart Jodi Show : स्मार्ट जोड़ी शो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi Show) को शुरुआत से ही लोगों का काफी प्यार मिला है. शो में आई हर जोड़ी ने अपने रिश्ते के बारे में बहुत कुछ साझा किया. अब इस शो को आखिरकार उनका विनर मिल गया है. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनसमैन पति विक्की जैन (Ankita Lokhande & Vicky Jain) ने शो जीत लिया है. दोनों की जोड़ी के फैन लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. कपल ने बलराज-दीप्ति और नेहा स्वामी-अर्जुन बिजलानी को पछाड़ते हुए शो का टाइटल अपने नाम किया. अंकिता ने अपने विनिंग मोमेंट इंस्टा पर शेयर किए. कई लोगों ने उन्हें बधाई दी तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया. यहां तक कि लोगों ने इस शो को स्क्रिप्टेड भी कह डाला है.

स्मार्ट जोड़ी शो बेहद कम समय में दर्शकों के बीच काफी फेमस हो गया था. ये शो तेलुगु शो इशमार्ट जोड़ी का रीमेक है. इस शो में 10 रियल लाइफ कपल आए थे जिसमें से शो का टाइटल एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनसमैन पति विक्की जैन ने जीत लिया है. शुरू से ही ये कपल काफी मजबूत रहा. दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कई बातें साझा की. इन दोनों ने नेहा स्वामी-अर्जुन बिजलानी और बलराज-दीप्ति को पीछे छोड़ते हुए ये विनिंग ताज अपने नाम किया. अंकिता ने जीत के मोमेंट अपने इंस्टा पर शेयर किए जिसके बाद बधाई का तांता लग गया. हालांकि कुछ लोगों ने शो और शो के विनर यानी अंकिता को ट्रोल भी कर दिया. लोगों का मानना है कि शो स्क्रिप्टेड है. शो के विनर पहले से ही तय थे.

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने पति के साथ कराया हॉट फोटोशूट, फैंस बोले- अब तक का सबसे बोल्ड अंदाज

बता दें कि इस शो की शुरुआत 26 फरवरी को हुई थी. इसमें 10 रियल लाइफ कपल ने हिस्सा लिया था. शो को एक्टर मनीष पॉल ने होस्ट किया था. स्मार्ट जोड़ी शो में भाग्यश्री-हिमालय दसानी,  अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, नेहा-अर्जुन बिजलानी, बलराज-दीप्ति,  नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, मोनालिसा-विक्रांत, राहुल महाजन- नताल्या इलीना, गौरव तनेजा- ऋतु तनेजा, के. श्रीकांत- विद्या श्रीकांत और अंकित तिवारी- पल्लवी शुक्ला नजर आए थे. शो के दौरान कपल की मजबूत बॉन्डिंग नजर आई तो कभी खट्टी मीठी नोक झोक भी देखने को मिली. कपल ने शो के दौरान अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए साथ में दिए गए टास्क भी किए. 

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande Wedding: नए सफर की खुशी में जमकर नाचे अंकिता-विक्की, तस्वीरें हुईं वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement