Advertisement

Siddhaanth Vir Surryavanshi: बेटी डीजा ने दी पिता के पार्थिव शरीर को अग्नि, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

शनिवार को मुंबई के एक शमशान घाट पर Siddhaanth Vir Surryavanshi का अंतिम संस्कार किया गया. बेटी डीजा ने दिवंगत अभिनेता के पार्थिव शरीर को अग्नि दी.

Latest News
Siddhaanth Vir Surryavanshi: बेटी डीजा ने दी पिता के पार्थिव शरीर को अग्नि, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) अब हमारे बीच नहीं रहे. बीते शुक्रवार को जिम में वर्क आउट करते समय एक्टर को अचनाक हर्ट अटैक आया और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर के सामने आते ही मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी. महज 46 साल की उम्र में सिद्धांत के इस तरह चले जाने से हर कोई सदमें में है. इन सब के बीच अब एक्टर के अंतिम संस्कार की कुछ दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. 

बेटी ने निभाईं सारी रस्में
आज यानी शनिवार को मुंबई के एक शमशान घाट पर एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया. शनिवार शाम को बेटी डीजा ने चिता को आग्नि देकर दिवंगत अभिनेता को विदाई दी. इस दौरान एक्टर की पत्नी एलेसिया राउत (Alesia Raut) भी सौतेली बेटी डिजा के साथ सारी रस्में निभाती नजर आईं. पिता का अंतिम संस्कार करते हुए डीजा की ये तस्वीरें भावुक कर देने वाली हैं. 

 

ये भी पढ़ें: Celebrieties Death by Heart Attack: सोनाली से पहले सिद्धार्थ से पुनीत तक इन बड़े स्टार्स को पड़ा था दिल का दौरा

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी टीवी जगत का जाना माना चेहरा थे. वे कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे फेमस शो में नजर आ चुके हैं. बीते शुक्रवार के दिन एक्टर जिम में वर्क आउट कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. थोड़ी देर बाद वो अचानक जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद आनन-फानन में एक्टर को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सिद्धांत जिंदगी की जंग हार गए.

पीछे छोड़े दो बच्चे
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है. एक्टर अपने पीछे पत्नी एलेसिया राउत और दो बच्चे को छोड़ गए हैं. अंतिम संस्कार के समय उनकी पहली पत्नी इरा भी शामिल हुईं जो डीजा की मां हैं. सिद्धांत ने पहले इरा से शादी की थी, जिन्हें उन्होंने 2015 में तलाक दे दिया था. फिर वो 2017 में एलेसिया के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. उनकी पहली शादी से उनकी एक बेटी है, जबकि एलेसिया को उनकी पिछली शादी से एक बेटा है. 

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने सबके सामने लगाई शिव ठाकरे की क्लास, फूट-फूटकर रोईं Archana Gautam  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement