Advertisement

Siddhaanth Vir Surryavanshi: एक और TV एक्टर की Heart Attack से हुई मौत, जिम में कर रहे थे एक्सरसाइज

Siddhaanth Vir Surryavanshi: टीवी के कई हिट शोज में काम कर चुके सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है. जिम में एक्सरसाइज करते हुए बिगड़ी थी हालत.

Latest News
Siddhaanth Vir Surryavanshi: एक और TV एक्टर की Heart Attack से हुई मौत, जिम में कर रहे थे एक्सरसाइज

Siddhaanth Vir Surryavanshi सिद्धांत वीर सूर्यवंशी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी इंडस्ट्री से एक बार फिर शॉकिंग खबर सामने आ रही है. टीवी के फेमस एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi ), जिन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है उनका निधन (TV actor death) हो गया है. इंडिया फ़ोरम की रिपोर्ट के अनुसार, 46 साल के एक्टर का निधन जिम में वर्कआउट करने के दौरान हुआ. निधन के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि, उनके फैंस ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर 'RIP' कमेंट करना शुरू कर दिया है. 

टेली चक्कर के सूत्रों के अनुसार, वो अपने जिम में गिर पड़े थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक उन्हें बचाने की करने की कोशिश की पर वो जिंदगी की जंग हार गए.

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे फेमस शो में नजर आ चुके हैं. उनके परिवार में पत्नी, सुपरमॉडल एलेसिया राउत और उनके दो बच्चे हैं. टीवी एक्टर जय भानुशाली ने सिद्धांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

jay

एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद, सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने शो कुसुम के साथ अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने कई शो में लीड रोल निभाया था. उन्हें कसौटी ज़िंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है जैसे शो में देखा गया था. वो आखिरी बार टीवी शो क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी और ज़िद्दी दिल में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें: Celebrieties Death by Heart Attack: सोनाली से पहले सिद्धार्थ से पुनीत तक इन बड़े स्टार्स को पड़ा था दिल का दौरा

कर चुके हैं दो शादियां

सिद्धांत ने पहले इरा से शादी की थी, जिसे उन्होंने 2015 में तलाक दे दिया था. फिर वो 2017 में एलेसिया के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. उनकी पहली शादी से उनकी एक बेटी है, जबकि एलेसिया को उनकी पिछली शादी से एक बेटा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement