Advertisement

Shweta Tiwari Birthday: मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं..., जब बुरी फंसी थीं एक्ट्रेस

Shweta Tiwari अपनी वेब सीरीज 'शो स्टॉपर-मीट द ब्रा फिटर' के प्रमोशन के दौरान भोपाल पहुंची थीं. यहां उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया जिसके चलते जमकर बवाल हुआ.

Shweta Tiwari Birthday: मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं..., जब बुरी फंसी थीं एक्ट्रेस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को भला कौन नहीं जानता?  श्वेता आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर श्वेता ने जो चाहा वो हासिल किया. हालांकि,  विवादों ने उनका कभी पीछा नहीं छोड़ा.

कभी शादी को लेकर तो कभी बोल्ड अंदाज तो कभी अपने विवादित बयानों को लेकर श्वेता तिवारी लगातार सुर्खियों में बनी रहीं. एक बार तो एक्ट्रेस ने मीडिया के एक इवेंट में ऐसा कुछ कह दिया था जिसके चलते जमकर बवाल हुआ. लोगों ने श्वेता को ना केवल खरी खोटी सुनाईं बल्कि बात एक्ट्रेस पर मुकदमा दर्ज करने तक पहुंच गई. आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला-

दरअसल, श्वेता अपनी वेब सीरीज 'शो स्टॉपर-मीट द ब्रा फिटर' के प्रमोशन के दौरान भोपाल पहुंची थीं. यहां उनके साथ रोहित रॉय (Rohit Roy), सौरभ राज जैन (Sourabh Raaj Jain) और दीगंगना सूर्यवंशी (Digangana Suryavanshi) भी मौजूद थे. इस बीच भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज को लेकर हंसी मजाक शुरू हुआ. तभी श्वेता ने मजाकिया लहजे में ऐसा कुछ कह दिया जिसके चलते वे विवादों में घिर गईं.  

यह भी पढ़ें- Sajid Khan ने पार्टी में दिखाया था प्राइवेट पार्ट, लड़कियों को भेजी Nude Photos? चौंका देंगे फिल्ममेकर के ये कांड

एक्ट्रेस ने सौरभ राज द्वारा निभाए गए कृष्ण के किरदार को अपनी वेब सीरीज वाले उनके रोल से जोड़ते हुए कहा, 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं.' बस फिर क्या था, जैसे ही एक्ट्रेस के इस बयान का वीडियो सामने आया, लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया. मामले को लेकर ना केवल उन्हें ट्रोल किया गया, बल्कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जांच के भी आदेश दिए.

गृहमंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा था कि वे एक्ट्रेस के इस बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं. साथ ही उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को इस बारे में एक रिपोर्ट सबमिट कर एक्शन लेने के लिए भी कहा था.
 

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan हुईं बदसलूकी का शिकार, फैन की हरकत से घबरा गईं एक्ट्रेस-Video

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement