Advertisement

Shubhangi Atre की लुट गई मेहनत की कमाई, धोखाधड़ी का शिकार हुईं अंगूरी भाभी, जानिए क्या है पूरा माजरा

टीवी सीरियल Bhabi Ji Ghar Par Hai! फेम एक्ट्रेस Shubhangi Atre के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है. उन्होंने इसकी जानकारी मीडिया को दी है.

Latest News
Shubhangi Atre की लुट गई मेहनत की कमाई, धोखाधड़ी का शिकार हुईं अंगूरी भाभी, जानिए क्या है पूरा माजरा

Shubhangi Atre : शुभांगी अत्रे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं. उन्होंने अपने साथ हुए इस वारदात की शिकायत साइबर सेल में कराई है. एक्ट्रेस काफी चर्चित हस्ती हैं और उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. इस घटना के बारे में एक्ट्रेस मीडिया को इसकी जानकारी दी. दो दिन पहले एक्ट्रेस के साथ यह वाकया हुआ. उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया, "जब मैंने ऑनलाइन कुछ ऑर्डर कर रही तो मैंने जिस एप से ऑर्डर किया, वह एक जाना-माना फैशन एप है. ऑर्डर करते ही मेरे पास एक कॉल आया और उन्होंने मेरे एड्रेस के बारे में पूछा और ऑर्डर से जुड़ी डिटेल्स भी बताई. वहीं, उन्होंने कहा कि मैं तीन साल से उनकी साइट से शॉपिंग कर रही हूं तो मेरा कैसे एक्सपीरियंस है. मुझे लगा ही नहीं कि मेरे साथ ऐसा कुछ होने वाला है, क्योंकि उनके पास मेरी सारी डिटेल्स थी, जो एक कंपनी के पास होती हैं."

ये भी पढ़ें - Bhabi Ji Ghar Par Hain की अंगूरी भाभी का स्टाइलिश लुक देख फैंस हुए हैरान

भाबी जी घर पर हैं की एक्ट्रेस ने कहा कि पहले उनसे दो लड़कियों ने बात की और बाद में दो लड़के भी जुड़ गए थे. लड़कियों ने एक्ट्रेस से कहा कि वह उनकी प्रीमियम मेंबर हैं और ऐसे में वो एक प्रोडक्ट अभिनेत्री को फ्री में देना चाहते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें दिन भर में कई कॉल आए हैं जिसे वह इग्नोर कर देती हूं लेकिन उस दौरान उन्हें ये बात सही लगी और इसके लिए एक्ट्रेस राजी हो गईं

इस बारे में आगे बताते हुए शुभांगी अत्रे ने कहा, "मुझे कई सारे ऑप्शन दिए गए और एक चीज चुनने के लिए कहा और बताया कि मुझे जीएसटी अमाउंट देना होगा. मैंने जैसे ही जीएसटी अमाउंट दिया, मेरे खाते से कई सारे ट्रांजेक्शन हुए और पैसे निकल गए. जब मुझे ठगी का एहसास हुआ तो मैंने सभी कार्ड ब्लॉक करा दिए."

ये भी पढ़ें - Bhabiji Ghar Par Hai: खुशखबरी देने वाली हैं 'अंगूरी भाभी', जानें- क्या है विभूति नारायण से असली रिश्ता?

अब एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत 9 सितंबर को साइबर सेल में की. जिसकी जांच जारी हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि इस धोखाधड़ी के दौरान जितने पैसे निकाले गए वह उनकी मेहनत की कमाई थी, जिससे उन्हें काफी दुख हुआ है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement