Advertisement

Shraddha Arya के लिए Bold Dress बनी मुसीबत, कई बार हुईं Oops Moment का शिकार

Shraddha Arya हाल ही में एक अवॉर्ड सेरिमनी का हिस्सा बनने पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस अपनी ड्रेस से कुछ परेशान नजर आईं.

Shraddha Arya के लिए Bold Dress बनी मुसीबत, कई बार हुईं Oops Moment का शिकार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की चहेती बहु 'प्रीता' यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस ने अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों में एक अलग पहचान बनाई है. आलम यह कि आज हर घर में श्रद्धा के चाहने वाले मौजूद हैं. हालांकि, अब हाल ही में ऐसा भी कुछ देखने को मिला जिसके चलते हमेशा लोगों से प्यार पाने वाली एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जाने लगा.

लोगों के निशाने पर आईं Shraddha Arya
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस अपने बेटर हाल्फ के साथ एक अवॉर्ड सेरिमनी का हिस्सा बनने पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. श्रद्धा आर्या ने सिल्वर कलर का स्लिट गाउन पहना था जो उन्हें काफी सूट भी कर रहा था. हालांकि, फिर जल्द ही एक्ट्रेस अपनी इस ड्रेस के चलते कुछ परेशान नजर आने लगीं. 

यह भी पढ़ें- Urfi Javed: पुलिस कंप्लेंट को लेकर भड़कीं उर्फी जावेद, Video शेयर कर बोलीं-ये लो सबूत  

हुआ यूं कि जैसे ही श्रद्धा अपने पति के साथ पैपराजी को पोज देने पहुंची, उनका गाउन उनके पैरों में फंस गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने कई बार इसे ठीक करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं. इसके बाद श्रद्धा कुछ ही पलों में वहां से रवाना हो गईं. अब इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों ने श्रद्धा आर्या को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. 

यहां देखें श्रद्धा आर्या का वीडियो-

 

 

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे कपड़े पहनते ही क्यों हो जो संभलते नहीं' तो दूसरे ने लिखा, 'लगता है पहनने से पहले फिटिंग चेक नहीं की थी.' तीसरे ने लिखा, 'क्या पहन लिया, कार्टून लग रही हो.' इन सब के अलावा एक और यूजर लिखते हैं, 'शादी के बाद ये एकदम अजीब हो गई है.'

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने मारी छात्र को टक्कर, एक्टर के खिलाफ गालीगलौज-मारपीट की शिकायत दर्ज

बता दें कि ये पहला ऐस मामला नहीं है जब श्रद्धा को अपनी ड्रेस के चलते इस तरह का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी एक्ट्रेस का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसे देख लोगों ने अपनी चहेती स्टार को ऐसी अनकंफर्टेबल ड्रेस ना पहनने की सलाह दी थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement