Advertisement

मामा बने Shoaib Ibrahim, बहन Saba ने दिया बेटे को जन्म, जानें वाइफ Dipika का क्या है हेल्थ अपडेट

Shoaib Ibrahim की बहन सबा मां बन गई हैं. उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. सबा ने एक व्लॉग शेयर कर इस गुड न्यूज को शेयर किया है.

Latest News
मामा बने Shoaib Ibrahim, बहन Saba ने दिया बेटे को जन्म, जानें वाइफ Dipika का क्या है हेल्थ अपडेट

Shoaib Ibrahim sister Saba 

Add DNA as a Preferred Source

टीवी का फेमस कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम आए दिन चर्चा में रहता है. एक तरफ जहां दीपिका को लिवर में ट्यूमर हो गया है, तो वहीं उनके पति शोएब की बहन मां बन गई हैं. जी हां, शोएब की बहन सबा ने पहले बच्चे को जन्म दिया है. उन्होंने बेटे का वेलकम किया है. ऐसे में घर में खुशियां आ गई हैं. हालांकि दीपिका की तबियत नासाज हो गई है. वो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उनके ट्यूमर का ऑपरेशन होना है. 

हाल ही में शोएब इब्राहिम के जीजा यानी सबा के पति खालिद नियाज उर्फ ​​सनी ने एक व्लॉग के जरिए ये खबर शेयर की जिसमें अस्पताल से दिल को छू लेने वाले पल दिखाए गए हैं. वीडियो में परिवार काफी खुश नजर आ रहा है. हालांकि बच्चे के चेहरा को नहीं दिखाया गया है और उसे इमोजी से छिपा दिया गया. इस खबर से इब्राहिम परिवार काफी खुश है. ये सबा का पहला बच्चे है, इसलिए सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने 2022 में सनी से शादी की थी. सबा की शादी की फोटोज और वीडियो काफी वायरल हुई थीं. सबा इससे पहले मिसकैरेज का दर्ज भी झेल चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: Dipika Kakar के लिवर में हुआ 'टेनिस बॉल' जितना बड़ा ट्यूमर, क्या यह कैंसर है? जानें लक्षण और कारण

Dipika की है ऐसी हालत

एक तरफ जहां सबा के कारण घर में खुशियां आई हैं, तो वहीं परिवार वाले दीपिका की तबियत को लेकर भी परेशान हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में लीवर ट्यूमर होने का पता चला. उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के साथ एक और अपडेट साझा किया. शोएब ने खुलासा किया कि दीपिका को तेज बुखार होने के बाद उनकी सर्जरी में देरी हुई है. वह अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Dipika Kakar से पहले, इन टीवी स्टार्स ने हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के चलते छोड़े रियलिटी शो

यहां देखें vlog:

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement