Advertisement

Kushal Tandon संग ब्रेकअप के बाद Shivangi Joshi ने जारी किया पहला बयान, पोस्ट कर बयां किया दर्द

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के साथ अपना ब्रेकअप कंफर्म करने के बाद पहला बयान जारी किया है.

Latest News
Kushal Tandon संग ब्रेकअप के बाद Shivangi Joshi ने जारी किया पहला बयान, पोस्ट कर बयां किया दर्द

Shivangi Joshi, Kushal Tandon

Add DNA as a Preferred Source

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) टीवी के मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक थे. कपल की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है. बीच में ऐसी अफवाहें आईं थी कि दोनों शादी करने वाले हैं. हालांकि हाल ही में कुशाल ने अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की है, जिससे फैंस का दिल टूट गया है. कुशाल के अपने ब्रेकअप को ऑफिशियल करने के बाद अब शिवांगी ने भी अपना बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने खुद से प्यार करो का मैसेज दिया है.

रविवार को शिवांगी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उनके ब्रेकअप के बारे में कुशाल के पोस्ट का जवाब लग रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में लिखा, '' बेबीगर्ल, अभी खुद से थोड़ा ज्यादा प्यार करो. तुम बहुत कुछ बैलेंस कर रही हो, ऐसी चीजों को संभाल रही हो, जिन्हें कोई नहीं देख सकता और अपना बेस्ट कर रही हो. खुद को अनुग्रह दो. शिवांगी के इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह अपने खुद पर ध्यान दे रही हैं.

Shivangi Joshi 

कुशाल ने कंफर्म किया अपना ब्रेकअप

बता दें कि 15 जून को कुशाल ने शिवांगी जोशी के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की.एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खबर शेयर की और लिखा, '' जितने भी लोग मुझे पसंद है, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि शिवांगी और मैं अब साथ नहीं है. 5 महीने से ज्यादा हो गए हैं, इसलिए..''. कुशाल की इंस्टा स्टोरी देखकर फैंस का दिल टूट गया है. 

कुशाल ने की थी अपने रिश्ते की पुष्टि

बता दें कि अक्टूबर 2024 में कुशाल ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा था, '' मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से प्यार में हूं. हम इसे बहुत स्लो आगे बढ़ा रहे हैं. बता दें कि शिवांगी और कुशाल टीवी शो बरसातें – मौसम प्यार का में साथ नजर आए थे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement