Advertisement

Rakhi Sawant के पति Adil Durrani के सपोर्ट में उतरीं Sherlyn Chopra, बोलीं 'कैसे फंस गया ये चक्कर में'

Rakhi Sawant और उनके पति Adil Durrani के बीच चल रहे विवाद में अब Sherlyn Chopra कूद पड़ी हैं. उन्होंने राखी का नहीं बल्कि आदिल का सपोर्ट किया है.

Rakhi Sawant के पति Adil Durrani के सपोर्ट में उतरीं Sherlyn Chopra, बोलीं 'कैसे फंस गया ये चक्कर में'

Sherlyn Chopra - Rakhi Sawant & Adil Durrani

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले कई दिनों से किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. पहले उन्होंने अपनी शादी का ऐलान कर सभी को चौंकाया, फिर उनकी मां का निधन और पति से चल रहा विवाद. राखी ने हाल ही में अपनी पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. इस मामले में आदिल को गिरफ्तार किया गया और वो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं. वहीं इस मामले में अब राखी की कट्टर दुश्मन एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने कमेंट किया है.

एक वीडियो सामने आया है जिसमें शर्लिन चोपड़ा, राखी सावंत और आदिल के रिश्ते पर कमेंट करती नजर आईं. इस दौरान वो राखी को खरी-खोटी सुनाती दिखीं तो वहीं आदिल का सपोर्ट करते हुए बोलीं कि वो इस झंझट में कैसे फंस गया. पैपाराजी वरिंदर चावला ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी के बीच चल रहे विवाद पर कहा, 'मैं क्या बोलू इन दोनों के बारे में लेकिन इतना मैं कह सकती हूं आदिल के साथ कुछ समय बिता के पुलिस स्टेशन में, कि वो बंदा जो है सुलझा हुआ है. पता नहीं कैसे वो ये पूरे झमले में फंस गया. लेकिन जितनी देर मैंने उससे बात की ऐसे लगा कि वो सुलझा हुआ बंदा है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले 'पहले से शादीशुदा है Adil Khan, कई लड़कियों को किया बर्बाद'

राखी सावंत-आदिल खान दुर्रानी के बारे में आगे बात करते हुए, शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'और मैंने बोली भी था उसके मुंह पर, तुम तो सुलझे हुए लगता हो तो कहां आ गए तुम? कैसे फंस गए ये इस चक्कर में? और सुर्खियों में आने के लिए ये जरूरी नहीं कि ये लोग आपस में खिटपिट करें या अपने रिश्ते का मजाक बनाएं.'

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने जब पति Adil से मांगे थे अपनी मेहनत के 1.50 करोड़ रुपये, मासूम सी शक्ल बनाकर किया था 'झूठा वादा'

शर्लिन ने कहा, 'मैं तो उनके पति को अपना भाई मानती हूं. भाई के बारे में इस तरह की बात सुन कर अच्छा बिल्कुल नहीं लग रहा है. मैं बस चाहूंगी कि जो कुछ भी है इन दोनों के बीच में, ये जल्दी खत्म हो जाए और सच में अगर उनके पति ऐसे कुछ कर रहे हों तो वो अपनी गलती मान लें और अगर नहीं कर रहे हैं तो बताएं कि ये गलतफहमी की वजह कौन है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement