Advertisement

Shehnaaz Gill की लाइफ में फिर लौटा प्यार? पैपराजी के 'भाभी जी' कहने पर एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

Shehnaaz Gill का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कुछ कंफ्यूज नजर आए.

Shehnaaz Gill की लाइफ में फिर लौटा प्यार? पैपराजी के 'भाभी जी' कहने पर एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते शनिवार यानी 4 फरवरी के दिन बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा (Varun Sharma) ने बड़ी ही धूमधाम के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्टर के खास दिन को और खास बनाने के लिए इंडस्ट्री के कई सेलेब्स सजधजकर उनकी बर्थडे पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे थे. हालांकि, तमाम सितारों के बीच फैंस की चहेती शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने सारी महफिल लूट ली. वरुण शर्मा की बर्थडे पार्टी में शहनाज का अंदाज देखने लायक था लेकिन इस बीच ऐसा भी कुछ हुआ जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस कंफ्यूज नजर आ रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर शहनाज गिल का एक वीडियो शेयर किया है जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शहनाज के लुक से नजरें हटाना फैंस के लिए जरा मुश्किल नजर आया. वरुण शर्मा की बर्थडे पार्टी में शहनाज ब्लू डेनिम शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं. हाई पोनी और व्हाइट हाई हील्स ने एक्ट्रेस के इस लुक में और चार चांद लगा दिए. हालांकि, इस दौरान शहनाज जैसे ही पैप्स को पोज देने आईं, वहां मौजूद कुछ लोग एक्ट्रेस को देख 'भाभी जी-भाभी जी' चिल्लाने लगे. 

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Sidharth Shukla के बर्थडे पर भावुक हुईं Shehnaaz Gill, फोटो शेयर कर लिख डाली ऐसी बात

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शहनाज पैप्स के पास पहुंचती हैं, लोग पीछे से उन्हें 'भाभी जी' कहकर बुलाने लगते हैं. इधर, यह सुनने के बाद एक सेकंड के लिए सना के चेहरे पर सिकंज दिखी लेकिन फिर वे बिना कुछ कहे ही आगे बढ़ गईं. इसके बाद सना खूब हंसते-खिलखिलाते हुए पैप्स को पोज देती भी नजर आईं. 

अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं. पैपराजी के इस तरह सना को भाभी जी कहने पर लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस की लाइफ में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो गई है? वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये मीडिया वाले सना को भाभी जी क्यों कह रहे है?' तो दूसरे ने लिखा, 'कौन भाभी जी?' इस बीच एक और यूजर ने दावा करते हुए लिखा, 'पैप्स सना को नहीं बल्कि कौशल जोशी की वाइफ हिना को भाभी जी कह रहे हैं. हमारी सना आज भी सिंगल ही है.'

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill को रेड बोल्ड ड्रेस में देख शर्म से लाल हुआ ये शख्स, बार बार ढकते दिखे एक्ट्रेस के पैर 

याद दिला दें कि शहनाज गिल का नाम दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ जोड़ा जाता है.  सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात बिग बॉस के सीजन 13 (Bigg Boss 13) के दौरान हुई थी. शो के अंदर दोनों की दोस्ती को खूब पसंद किया गया और फैंस ने इस खूबसूरत जोड़ी को सिडनाज नाम से से बुलाना शुरू कर दिया. खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement