Advertisement

मिनी ग्रीन ड्रेस में दिखी Shehnaaz Gill की सिजलिंग अदाएं, आप भी यहां से खरीद सकते हैं एक्ट्रेस का आउटफिट, चुकानी होगी इतनी रकम

Shehnaaz Gill ने एक बार फिर अपने सिजलिंग अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया है. एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट लुक पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं.

मिनी ग्रीन ड्रेस में दिखी Shehnaaz Gill की सिजलिंग अदाएं, आप भी यहां से खरीद सकते हैं एक्ट्रेस का आउटफिट, चुकानी होगी इतनी रकम

Shehnaaz Gill शहनाज गिल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 13 के बाद मशहूर हुईं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है. पहली ही फिल्म में उन्हें खूब पसंद किया गया था. शहनाज फिल्म इंडस्ट्री में धीरे- धीरे अपने पैर जमा रही हैं. वहीं एक्ट्रेस अपने लुक और स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर सिंजलिंग और ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं. 

हाल ही में शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की शॉर्ट डीपनेक ड्रेस पहनी है. इस लुक में शहनाज काफी बोल्ड लग रही हैं. फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कई तरह के एक्सप्रेशन दिए हैं.

खास बात ये है कि आप भी एक्ट्रेस का ये आउटफिट पहन सकते हैं. उनकी ये ड्रेस फॉरएवर न्यू की है और ये ब्रांड की वेबसाइट पर 5,880 रुपये में उपलब्ध है. आप भी देखें उनका ये वीडियो. 

ये भी पढ़ें: आवारा आशिक.. Aditya Roy Kapur के लिए ये क्या कह गईं Shehnaaz Gill, Alia Bhatt को भी बताया दिल तोड़ने वाली

शहनाज गिल का ये नया वीडियो देखते ही फैंस उनपर लट्टू हो गए हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'लाखों दिलों की रानी और हम तुम्हें अपने दिल की गहराइयों से प्यार करते हैं.' वहीं कोई उन्हें सिजलिंग हॉट बता रहा तो कोई उन्हें बला की खूबसूरत कह रहा. हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें लुक के लिए ट्रोल भी कर दिया पर एक्ट्रेस की तारीफ करने वालों की गिनती हमेशा ज्यादा ही रही है.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने समुंदर किनारे दिखाया रेड Hot अवतार, Photos देखकर लोग बोले 'ये तो लाल मिर्च निकली'

फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ म्यूजिक वीडियो 'यार का सताया हुआ है' में देखा गया था. शहनाज गिल का चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल भी काफी चर्चा में रहता है. उनके शो में कई सेलेब्स आ चुके हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement