Advertisement

Sidharth Shukla को लेकर Asim Riaz के कमेंट पर भड़के शहबाज, Shehnaaz Gill अब भी चुप

Shehnaaz Gill के भाई शहबाज ने इशारों ही इशारों में आसिम रियाज (Asim Riaz) पर निशाना साधा है.

Sidharth Shukla को लेकर Asim Riaz के कमेंट पर भड़के शहबाज, Shehnaaz Gill अब भी चुप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के सीजन 13 (Bigg Boss 13) के रनर अप आसिम रियाज (Asim Riaz) एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. रैपर और मॉडल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा कुछ कह दिया है जिसके चलते लोगों ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया है. इंटरनेट पर आसिम रियाज को जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही हैं. इस बीच शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के भाई शहबाज (Shehbaz) ने भी बिना नाम लिए आसिम पर निशाना साधा है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन (Sidharth Kannan) को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आसिम रियाज ने बिग बॉस में अपनी हार और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जीत को एक बड़ी धांधली बताया था. मामले को लेकर बात करते हुए आसिन ने कहा था, 'वो नहीं चाहते थे कि मैं जीतूं. उन्होंने आखिरी पल में 15 मिनट के लिए ऑनलाइन वोटिंग खोल दी और कहा कि जिताना है जिताओ जिसको. अरे यार, बस इतना कहो ना कि तुम मुझे जीतना नहीं चाहते, कोई बात नहीं लेकिन ये बात उन्होंने खुलकर नहीं कही.'

यह भी पढ़ें- 'Sidharth Shukla की वजह से मिल रहा इतना प्यार', रीता मां ने फैंस को इस अंदाज में कहा शुक्रिया

इधर, अपने इस बयान के जरिए आसिम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनने पर सवाल खड़े किए तो सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. इस बीच अब इसे लेकर शहनाज गिल के भाई का रिएक्शन भी सामने आया है. शहबाज ने बिना नाम लिए आसिम पर निशाना साधा है.  उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, 'कुछ लोग अभी भी ये बात नहीं समझ रहे हैं कि शेर एक ही है और एक ही रहता है.' गौरतलब है कि शहबाज को कई बार सिद्धार्थ शुक्ला को शेर कहते हुए देखा गया है. ऐसे में नेटिजन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका ये ट्वीट आसिम रियाज के लिए ही है. 

यहां देखें शहबाज का ट्वीट-

 

 

वहीं, शहबाज के ट्वीट पर कई यूजर्स ने सहमति भी जताई है. मामले को लेकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सही बात बोली है' तो दूसरे ने लिखा, 'हां सही कहा सिड ही रियल विनर है.' तीसरे ने लिखा, 'सिद्धार्थ शुक्ला, हमारा शेर ही असली विनर था और इसमें सवाल उठाने जैसा कुछ नहीं है.'

यह भी पढ़ें- Sidharth Shukla के बर्थडे पर भावुक हुईं Shehnaaz Gill, फोटो शेयर कर लिख डाली ऐसी बात

याद दिला दें कि शहनाज गिल का नाम दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ा जाता है. बिग बॉस 13 के दौरान दोनों की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था. तभी से फैंस दोनों को 'सिडनाज' के नाम से बुलाते हैं. खबरों की मानें तो सिड और सना जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. वहीं, आसिम रियाज के बयान पर अभी शहनाज की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement