टीवी
काटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का शुक्रवार की शाम 27 जून को निधन हो गया है. उन्होंने महज 42 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है.
कांटा लगा गर्ल (Kanta Laga) के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का शुक्रवार की शाम 27 जून को निधन हो गया है. उन्होंने महज 42 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है. वहीं, शेफाली के निधन की जानकारी पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. शेफाली के निधन की खबर चौंकाने वाली है, क्योंकि वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती थीं और अक्सर ही अच्छी लाइफस्टाइल बनाए रखने के बारे में पोस्ट करती थीं. बता दें कि शेफाली के पति एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) हैं और उससे पहले उनकी शादी हरमीत सिंह से हुई थी.
विक्की ने आगे शेफाली के निधन के बारे में जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. उन्होंने पोस्ट में लिखा, '' कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला अब नहीं रहीं. उनकी मौत का कारण अभी तक इस पत्रकार को नहीं पता है, लेकिन मैं पुष्टि कर सकता हूं कि उन्हें इस पोस्ट से करीब 45 मिनट पहले बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल(स्टार बाजार अंधेरी के सामने) में मृत अवस्था में लाया गया था. शेफाली को उनके पति और तीन अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया.
उन्होंने आगे लिखा, '' शेफाली को लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. उसके पति और कुछ अन्य लोग शव के साथ थे. पत्रकार ने अस्पताल के आरएमओ से संपर्क किया, जिन्होंने कहा, ''अधिक जानकारी के लिए प्लीज डॉक्टर विजय लुल्ला (हार्ट स्पेशलिस्ट हैं) से बात करें. डॉक्टर ने शेफाली को लेकर किसी भी तरह की बात नहीं की और उन्होंने कहा, ''मैं किसी भी मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं बता सकता. रिपोर्ट के मुताबिक विक्की ने अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि वे शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं.
बता दें कि शेफाली जरीवाला एक मॉडल और एक्ट्रेस थीं, जो कई फिल्मों और शो में नजर आ चुकी थीं. वह कांटा लगा रीमिक्स म्यूजिक वीडियो में एक्ट कर चुकी थी और इसी से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. वह कांटा लगा गर्ल के नाम से लोगों के बीच फेमस थीं. उन्होंने मुझसे शादी करोगी और कन्नड़ फिल्म हुडुगारू में भी काम किया है. शेफाली ने टीवी में एक सफल करियर बनाया वह बूगी वूगी, नच बलिए 5, नच बलिए 7 और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी हैं. वह आखिरी बात शैतानी रस्में शो में दिखाई दी थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.