टीवी
कांटा लगा और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला(Shefali Jariwala) की 27 जून की रात निधन हो गया. वहीं, शेफाली की मौत के वक्त उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) कहां थे, चलिए जानते हैं.
कांटा लगा और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला(Shefali Jariwala) की 27 जून की रात निधन हो गया. एक्ट्रेस की 42 साल की उम्र में कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई. एक्ट्रेस के निधन के बाद से सेलेब्स और फैंस अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं. लोग उनके निधन के बारे में जानकर काफी हैरान हैं. इन सभी के शेफाली के पति को लेकर लोग जानना चा रहे हैं कि जब शेफाली का निधन हुआ तो उस वक्त वो कहा थे. तो चलिए जानते हैं कि कौन है शेफाली के पति.
शेफाली के पति का नाम पराग त्यागी हैं, जो कि खुद एक टीवी एक्टर हैं. पराग कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने ए वेडनेसडे, जोधा अकबर, फिर और सरकारू वारी पाटा जैसी फिल्मों में काम किया है. पराग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले हैं, जहां पर उनका जन्म हुआ और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी. वह अपने करियर के दौरान कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं. 49 साल के पराग त्यागी अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं और अक्सर ही जिम करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते रहते हैं.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala ने X पर आखिरी बार किया था Sidharth Shukla को याद, मौत के बाद अब वायरल हुआ पोस्ट
शेफाली और पराग की लव स्टोरी की बात करें तो, जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती हुई और उसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई. शेफाली अपनी पहली शादी से तलाक ले चुकी थी, जो कि म्यूजिशियन हरमीत सिंह(मीत ब्रदर्स) से हुई थी. पराग और शेफाली ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया और साल 2014 में कपल ने शादी कर ली. इसके बाद दोनों ने कई रियलिटी शोज में साथ हिस्सा लिया. दोनों नच बलिए सीजन 5 और 7 में नजर आए.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की आखिरी 6 फोटोज, मौत से कुछ दिन पहले की गई थी क्लिक, अब हो रही वायरल
वहीं, पराग को लेकर बात करें तो जानकारी के मुताबिक जब शेफाली की रात 11 बजे के करीब तबीयत बिगड़ी और उनके सीने में दर्द शुरू हुई तब वह उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए. हालांकि अस्पताल ने उनके पहुंचने पर उन्हें घोषित कर दिया. पराग त्यागी को हाल ही में कूपर अस्पताल के बाहर देखा गया था, जहां वह पपराजी से अपना उदास चेहरा छुपा रहे थे. वहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीते 14 घंटे पहले एक पोस्ट किया था.उन्होंने अपनी जिम में सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.