Advertisement

'Sheezan Khan ने Tunisha Sharma को मारा था थप्पड़, बुर्का के लिए किया फोर्स', मां बोलीं उसे छोडूंगी नहीं

Tunisha Sharma की मां ने लेटेस्ट इंटरव्यू में Sheezan Khan के बर्ताव को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा है कि वो चुप नहीं बैठेंगी.

Latest News
'Sheezan Khan ने Tunisha Sharma को मारा था थप्पड़, बुर्का के लिए किया फोर्स', मां बोलीं उसे छोडूंगी नहीं

Tunisha Sharma Mother On Sheezan Khan: तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाया आरोप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के निधन की खबर ने दश भर को हिलाकर रख दिया था. अभी तक लोगों के कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं. इस बीच एक्ट्रेस के एक्स-बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) पर तुनिषा  की मां वनीता ने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. वहीं, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वनीता ने साफ कर दिया है कि वो अपनी बेटी को इंसाफ दिलाकर ही सांस लेंगी. उन्होंने एक बार फिर से अपने विस्फोटक इंटरव्यू में शीजान पर बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए फोर्स करने और मर्डर जैसे आरोप लगाए हैं. वनीता के मुताबिक शीजान, तुनिशा पर हाथ भी उठा चुके हैं.

तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां की शिकायत पर पुलिस ने शीजान को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बीच वनीता ने लेटेस्ट इंटरव्यू में शीजान को लेकर कई और चौंकाने वाली बातें कही हैं जिसकी वजह से फिर से शीजान पर सवाल उठने लगे हैं. वनीता ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि 'मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक आरोपी शीजान को सजा नहीं मिल जाती'.

ये भी पढ़ें- Tunisha Sharma केस में आरोपी Sheezan Khan के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, कह डाली ऐसी बात

उन्होंने बताया- 'एक बार तुनीषा ने शीजान का फोन चेक किया था तब उसे पता चला था कि शीजान उसे धोखा दे रहा है. जब मेरी बेटी ने उससे सवाल किया तो शीजान ने उसे थप्पड़ मार दिया. मेरी बेटी को कोई बीमारी नहीं थी. मैं शीजान को नहीं छोड़ूंगी. मेरी बेटी चली गई है और मैं अकेली रह गई हूं'.

ये भी पढ़ें- Tunisha Sharma case: एक्ट्रेस की नौकरानी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोलीं 'ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं तुनिषा'

वनीता का कहना है कि जब शीजान को तुनीषा फांसी के फंदे पर मिली तो उसने उसे बचाने के लिए सही प्रयास नहीं किए. उन्होंने कहा- 'शीजान उसे अपने रूम से बाहर निकाल कर ले गया था और उसने एंबुलेंस भी नहीं बुलाई. ये एक मर्डर भी हो सकता है. शीजान उसे बुर्का पहनने के लिए भी फोर्स करता था'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement