Advertisement

Tina Datta से झूठ बोल रहे Shalin Bhanot? एक्स वाइफ Dalljiet Kaur ने लगा डाली क्लास

Shalin Bhanot की एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने हाल ही में एक ट्वीट कर ना केवल अपनी भड़ास निकाली, बल्कि शालीन को चेतावनी तक दे डाली है.

Tina Datta से झूठ बोल रहे Shalin Bhanot? एक्स वाइफ Dalljiet Kaur ने लगा डाली क्लास
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का सीजन 16 अब दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे रहा है. घर के अंदर प्यार और टकरार दोनों देखने को मिल रहे हैं. जहां पिछले कई दिनों से लड़ाई-झगड़े बढ़े हैं तो वहीं, 'इच्छा' काफी 'शालीन' होती नजर आ रही हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की. शो को देखने के बाद साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर शुरू हो रहा है. 

शालीन तो टीना से अपने दिल की बात कह भी चुके हैं. बीते एपिसोड में दोनों ने साथ में काफी समय बिताया. इस बीच शालीन अपने दिल की बात छिपा नहीं पाए और उन्होंने टीना को आई लव यू कह डाला. हालांकि, टीना की तरफ से इसे लेकर अभी कोई जवाब नहीं आया है लेकिन शालीन के आसपास उनकी खामोशी भी जवाब देती है. खैर, यह बात तो हुई घर के अंदर की, अब आपको बताते हैं कि घर के बाहर क्या चल रहा है. 

यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को किया आहत...इस वीडियो पर भड़के MP के मंत्री

दरअसल, हाल ही में शालीन की एक्स वाइफ ने एक ट्वीट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर तो मानो तहलका ही मच गया है. हुआ यूं कि जब शालीन ने टीना से अपने प्यार का इजहार किया तो टीना ने उनसे उनकी एक्स वाइफ के बारे में जानना चाहा. इसपर शालीन ने बताया कि उनका रिश्ता एब्यूजिव नहीं था उल्टा वो और उनकी एक्स-वाइफ अभी भी बेस्ट फ्रेंड हैं. अब शालीन के इस बयान पर दलजीत का रिऐक्शन आया है. 

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने हाल ही में एक ट्वीट कर ना केवल अपनी भड़ास निकाली, बल्कि शालीन को चेतावनी तक दे डाली है. दलजीत कौर ने लिखा, 'नहीं, मैं तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड नहीं हूं शालीन. बच्चे के लिए महीने में एक या दो दिन मिलना दोस्ती नहीं कहलाता. तुम्हारी लव लाइफ के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं लेकिन अपने झूठ और कहानियों से मुझे दूर रखो. तुम इसे फनी बता रहे हो? सच में? टीना तुम्हारे लिए कोई बुरी फीलिंग नहीं है.'

 

 

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने भरी मांग, मंगलसूत्र पहन शेयर की फोटो, Rishabh Pant के लिए Karwa Chauth की तैयारी?

अब उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. यूजर्स शालीन को जमकर खरी खोटी सुना रहे है, साथ ही उनका कहना है कि वे केवल खेल के लिए फेक बन रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement