Advertisement

Satish Kaushik को Kapil Sharma शो की इस हसीना पर था जबरदस्त क्रश, बताया कब हुआ था प्यार

Satish Kaushik ने The Kapil Sharma Show में आकर खुलासा किया था कि उन्हें एक एक्ट्रेस पर कितना बड़ा क्रश था और ये कम शुरू हुआ.

Satish Kaushik को Kapil Sharma शो की इस हसीना पर था जबरदस्त क्रश, बताया कब हुआ था प्यार

Satish Kaushik Crush On Archana Puran Singh: सतीश कौशिक का क्रश

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया है. कई सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दुख जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं. सतीश कौशिक इंडस्ट्री के ऐसे दिग्गज सेलेब्रिटी थे जिनकी हर किसी से अच्छी जान- पहचान थी. सभी उनके मस्ती- मजाक भरे अंदाज के दीवाने थे. सतीश कौशिक अपनी बेबाकी के लिए भी पहचाने जाते थे. वहीं, ऐसी ही बेबाकी उन्होंने कपिल शर्मा के शो (The Kapil Sharma Show) पर तब दिखाया थी जब उन्होंने सबके सामने ऐलान कर दिया था कि उन्होंने कपिल शर्मा शो में नजर आने वाली एक हसीना पर क्रश था.

दरअसल, 2021 में आई फिल्म 'कागज' की रिलीज से पहले सतीश कौशिक, द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे. इस दौरान वो अपने खास दोस्त अनुपम खेर के साथ आए थे. स्टेज पर आते ही सतीश ने मस्ती- मजाक का दौर शुरू कर दिया और आते ही शो पर खुलासा कर दिया कि उन्हें कपिल शर्मा शो में दिखाई देने वाली एक हसीना पर जबरदस्त क्रश था और इस क्रश के लिए उनका दिल आज भी धड़कता है. ये हसीना और कोई नहीं बल्कि अर्चना पूरण सिंह हैं. सतीश कौशिक ने शो पर बताया था कि अर्चना उनका 34वां क्रश थीं.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik: जब टूट गए थे सतीश कौशिक, बताया क्यों आने लगे थे आत्महत्या के ख्याल?

कपिल के शो पर उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें एक शूट के दौरान अर्चना से प्यार हुआ था. इस क्रश की शुरुआत दोस्ती से हुई थी. सतीश ने शो पर अर्चना से जुड़ा एक किस्सा बताते हुए कहा था कि दुबई में एक शूट के दौरान अर्चना घबराई हुईं सेट पर पहुंची और बताया कि कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की है. सतीश कहते हैं कि 'मैंने अर्चना को इंप्रेस करने के लिए शूट के ऑर्गेनाइजर्स से कह दिया कि जिन गुंडों ने उसके साथ बदसलूकी की है उन्हें यहां लेकर आओ वरना शो नहीं करेंगे'. उन्होंने अर्चना के लिए शूटिंग भी बीच में रुकवा दी थी.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik निधन से पहले Holi पार्टी करते आए थे नजर, कुछ घंटों में गई जान, देखें तस्वीरें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement