Advertisement

Sapna Choudhary Oops moment: स्टेज पर डांस करते हुए बिगड़ा सपना चौधरी का बैलेंस, भरी महफिल में इस तरह संभाला मामला

Sapna Choudhary का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सपना स्टेज परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं. हालांकि, तभी उनका बैलेंस जरा बिगड़ जाता है.

Sapna Choudhary Oops moment: स्टेज पर डांस करते हुए बिगड़ा सपना चौधरी का बैलेंस, भरी महफिल में इस तरह संभाला मामला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. कभी अपनी आवाज का जादू चलाने वाली तो कभी अपने डांस से लाखों-करोड़ों के दिलों की धड़कने बढ़ाने वाली सपना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. देशभर में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई सपना चौधरी के नाम को पहचानता है. यही वजह है कि उनके स्टेज परफॉर्मेंसेज के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में सपना चौधरी के ये स्टेज परफॉर्मेंसेज कुछ कम हो गए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके पुराने डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं. अब एक बार फिर हरियाणवी डांसर का ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना हमेशा की तरह स्टेज पर अपने डांस मूव्स से आग लगाती नजर आ रही हैं. हालांकि, थोड़ी ही देर बाद डांसर के साथ कुछ ऐसा हुआ कि कुछ देर के लिए वे जरा कंफ्यूज सी हो गईं. 

क्या है पूरा मामला?
सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना स्टेज पर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं. मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है और हर कोई हरियाणवी डांसर के मूव्स देख मस्ती में झूमता नजर आ रहा है. ग्रीन कलर का सूट पहने सपना ने स्टेज पर चढ़ते ही ऐसा माहौल सेट किया की हर कोई अपना होश भूल बैठा. हालांकि, इस दौरान डांसर जरा ऊप्स मोमेंट (Sapna Choudhary Oops moment) का शिकार बन बैठीं.

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone को बिकनी में ही क्यों दिखाया, विवाद के बीच Pathaan के डायरेक्टर बोले- मिशन पूरा हुआ 

यहां देखें Sapna Choudhary Dance Video- 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे डांस करते-करते सपना का बैलेंस बिगड़ता है और वो अचानक स्टेज पर ही गिर जाती हैं. हालांकि, यहां भी उन्होंने अपना कमाल दिखाया. इस तरह भीड़ के बीच बैलेंस बिगड़ने के बाद भी सपना ने अपना डांस जारी रखा. यही वजह है कि लोग अब सपना चौधरी के इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो साल 2017 का बताया जा रहा है. वीडियो में सपना के डांस और इस डांस के प्रति उनके जज्बे को देख लोगों ने एक बार फिर उनकी तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया है. 

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor ने हॉट ड्रेस में ढाया कहर, इस वजह से हो गईं ट्रोल 

बता दें कि सपना चौधरी 14 साल की उम्र से स्टेज शोज कर रही हैं. आलम यह है कि आज जब भी कहीं हरियाणा के गानों की बात आती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले सपना का नाम ही उभरकर सामने आता है.

सपना चौधरी का एक डांसर से लेकर एक्ट्रेस बनने तक का पूरा सफर चुनौतियों से भरा रहा है लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी. उन्होंने फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के एक स्पेशल डांस नंबर 'हट जा ताऊ' पर परफॉर्म करते हुए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वे अभय देओल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' के 'लव बाइट' और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' गाने में नजर आई थीं. इन सब के अलावा सपना टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के सीजन 11 का हिस्सा भी रह चुकी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement