Advertisement

Bigg Boss 18 में एंट्री लेंगी 90s की ये सेंसेशन क्वीन, सुपरस्टार Mahesh Babu से है खास कनेक्शन

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में 90s की फेमस एक्ट्रेस एंट्री लेने जा रही हैं. इस एक्ट्रेस का कनेक्शन साउथ एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) से है.

Latest News
Bigg Boss 18 में एंट्री लेंगी 90s की ये सेंसेशन क्वीन, सुपरस्टार Mahesh Babu से है खास कनेक्शन

90s Actress, Mahesh Babu.

Add DNA as a Preferred Source

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) एक बार फिर से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है. सलमान खान (Salman Khan) का यह शो 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है और इसमें तमाम जाने माने सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं. टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) का हाल ही में शो के लिए नाम कंफर्म किया गया है. वहीं, अब 90s की फेमस एक्ट्रेस का नाम भी इसमें शामिल हुआ है. 

दरअसल, गुरुवार की देर रात को जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है. इस दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की झलक देखने को मिली है. हालांकि प्रोमो में एक्ट्रेस का चेहरा पूरी तरह से रिवील नहीं किया है. इस प्रोमो में एक्ट्रेस कहते हुए नजर आ रही हैं कि मैं बोल्ड थी, मुझे 90s की सेंसेशन क्वीन बुलाते थे. मैंने सभी बड़े हीरोज के साथ काम किया है. अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती,गोविंदा, अक्षय कुमार, शाहरुख खान सिर्फ एक ड्रीम था. सलमान के साथ काम करना, अब वो सपना भी मेरा पूरा हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Salman Khan के शो Bigg Boss 18 में होगी इस Naagin की एंट्री, Rohit Shetty ने किया ऐलान

फैंस ने लगाया अनुमान

इस वीडियो को देख फैंस अनुमान लगाते हुए नजर आ रहे हैं कि ये कौन एक्ट्रेस हो सकती है. कुछ का अंदाजा एक दम सही रहा. वहीं, कुछ फैंस उन्हें आयशा जुल्का कहते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- शिल्पा शिरोडकर ही है, उनके टैटू से क्लियर हो गया. वहीं, दूसरे ने लिखा- कौन है ये. 

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं शिल्पा

आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर 90s की तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में आई फिल्म भ्रष्टाचार से की थी. इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और रेखा नजर आई थीं. इसके बाद वह किशन कन्हैया, त्रिनेत्र, हम, खुदा गवाह, पहचान, आंखें, बेवफा सनम, गोपी किशन जैसी फिल्मों में काम किया है.उसके बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया और 2013 में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से वापसी की. उन्होंने एक मुट्ठी आसमां, सिलसिला प्यार का जैसे शो में काम किया. 

महेश बाबू संग है शिल्पा शिरोडकर का कनेक्शन

बता दें कि शिल्पा शिरोडकर मराठी एक्ट्रेस गंगूबाई की बेटी हैं. इनका जन्म 20 नवंबर 1973 को हुआ था. शिल्पा, पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की छोटी बहन है. नम्रता शिरोडकर फेमस साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी हैं. इस मुताबिक शिल्पा शिरोडकर महेश बाबू की रिश्ते में साली लगती हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement