Advertisement

Sumbul Touqeer ने किया Salman Khan का पारा हाई, एक्टर बोले- वैसी हैं जो पीछे ही पड़ जाती है...

कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें Salman Khan सबके सामने Sumbul Touqeer को आइना दिखाते नजर आ रहे हैं.

Sumbul Touqeer ने किया Salman Khan का पारा हाई, एक्टर बोले- वैसी हैं जो पीछे ही पड़ जाती है...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के भाई जान डेंगू से रिकवर हो गए हैं. इसके साथ ही सलमान खान (Salman Khan) की टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss 16) में भी वापसी हो गई है. बीते हफ्ते से करण जौहर (Karan Johar) शो की कमान संभाले हुए थे. हालांकि, सलमान खान के बिना बिग बॉस की चमक कुछ फीकी सी है. फैंस पिछले हफ्ते से एक्टर को काफी मिस कर रहे थे. 

इधर, अब एक तरफ जहां इस हफ्ते सलमान खान को बतौर होस्ट शो पर वापस देख फैंस काफी खुश हैं तो वहीं, दूसरी ओर कई घरवालों को आते ही एक्टर के गुस्से के सामना करना पड़ेगा. सलमान खान आते ही घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं.

यह भी पढें- XXX Controversy के बाद फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Ekta Kapoor, मंदिर में शॉर्ट्स पहने देख भड़के लोग 

कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें भाई जान सबके सामने सुंबुल (Sumbul Touqeer) को आइना दिखाते नजर आ रहे हैं. एक्टर टीवी की इमली के हर वक्त रोते रहने पर भी भड़कते हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान वे सुंबुल को अपने मां-बाप की सलाह ना मानने का ताना भी देंगे. 

यहां देखें Bigg Boss का नया प्रोमो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान सुंबुल को काफी समझा चुके हैं. इसके अलावा पहली बार शो में सुंबुल के पिता भी अपनी बेटी को गाइड करने पहुंचे थे. हालांकि, टीवी एक्ट्रेस पर ना तो अपने पिता और ना ही सलमान खान की किसी भी बात का कोई असर देखने को मिला. काफी समझाने के बाद भी सुंबुस रोती-बिलखती और शालीन भनोट के पीछे-पीछे भागती नजर आई. अब आने वाले एपिसोड में सलमान खान इसी बात को लेकर सुंबुल की जमकर क्लास लगाते नजर आएंगे. सलमान कहते हैं, 'आज की तारीख में आप मिसाल बनी हुई हैं जो पीछे पड़ी रहती है, रोती रहती है, शिकायतें करती रहती है.' 

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey के साथ रोमांटिक हो गया ये शादीशुदी एक्टर, लोगों ने लगा दी क्लास
 
इन सब के अलावा एक्टर का गुस्सा अंकित पर भी फूटा. सलमान, प्रियंका से कहते हैं, 'पिछले हफ्ते आपने बिग बॉस से कहा था कि अंकित अंदर से स्ट्रॉन्ग है. हमें कैसे पता चलेगा? एक्सरे निकाले जिससे पता चले कि इनके अंदर क्या है? कम्फर्ट जोन में चल रहे हो अंकित. हमें ऐसा क्यों लग रहा है कि आपको यहां रहना ही नहीं है.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement