Advertisement

जिस एक्ट्रेस को Salman Khan ने टीवी पर बताया अपनी बीवी, उसी ने तोड़ा भाईजान का दिल और की दूसरे एक्टर से शादी

Salman Khan Affairs: सलमान खान ने अपने शो 10 का दम में इस हसीन एक्ट्रेस को अक्षय कुमार के सामने कहा था बीवी, आइए जानते हैं क्या था पूरा वाकया

Latest News
जिस एक्ट्रेस को Salman Khan ने टीवी पर बताया अपनी बीवी, उसी ने तोड़ा भाईजान का दिल और की दूसरे एक्टर से शादी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान और उनकी लव-स्टोरीज को भला कौन नहीं जानता. सलमान खान जितना अपने सपोर्टिव बिहेवियर के लिए जाने जाते हैं उतना ही उनके गुस्से और रिलेशनशिप के लिए भी जाने जाते हैं. ये बात किसी से भी छुपी हुई नहीं है कि सलमान एशवर्या राय को काफी पसंद करते थे, लेकिन उनकी शादी के बाद सलमान ने उनसे काफी दूरियां बना ली. उसके बाद सलमान की जिंदगी में ऐसी महिला की एंट्री हुई जिसे बड़ी एक्ट्रेस बनने में भाईजान ने बहुत मदद की. इतना ही नहीं ये एक्ट्रेस सलमान को इतनी ज्यादा पसंद थी कि इनके लिए कई बार सलमान कभी डांस करते तो कभी फिल्मी डायलॉग मारते नजर आएं. आइए जानते हैं कौन थी वो एक्ट्रेस जिसे सलमान ने नेशनल टीवी पर बताया था अपनी वाइफ. 

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान खान कैटरीना कैफ को काफी पसंद करते थे और उनके रिश्ते की अफवाहें भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती थी. हालांकि सलमान ने कभी खुलकर कैट के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की लेकिन एक शो को होस्ट करने के दौरान सलमान ने इन-डायरेक्टली कैटरीना को अपनी बीवी कह दिया था. जिस पर कैटरीना ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई थी. 

इंस्टाग्राम पर '10 का दम शो' का एक पुराना वीडियो 10 का दम वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार कह रहे हैं कि कैटरीना और सलमान (शो के होस्ट) एक ही टीम में हैं, मिले हुए हैं और मैं नहीं खेल रहा. वहीं सलमान पलटकर कहते हैं कोई भी अपनी बीवी को हर चीज नहीं बताता जैसे आप नहीं बताते, वैसे ही कैटरीना को भी कुछ नहीं पता. यहां जाने- अनजाने में ही सही लेकिन सलमान खान कैटरीना को अपनी बीवी कह बैठे थे और उन्हें गले भी लगाया था. हालांकि कैटरीना ने सलमान से ब्रेकअप के बाद विक्की कौशल से शादी कर ली है इसके बावजूद सलमान ने अभी भी कैटरीना से अच्छा रिश्ता बनाया हुआ है.  जल्द ही सलमान और कैटरीना टाइगर 3 फिल्म में फिर एक बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर भी आने वाले हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @sallman_khaann

 

ये भी पढ़े: Vijay Varma से पहले Tamanna Bhatiya इस लड़के के प्यार में थीं पागल, सुनाई फर्स्ट टच की कहानी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement