Advertisement

Bigg Boss 16: शो से बाहर नहीं होंगे Sajid Khan? Sexual Harassment को लेकर मच रहा बवाल

जब Sajid Khan को बिग बॉस (Bigg Boss 16) के घर में जगह मिली तो उनके पुराने केसेज हाइलाइट होने लगे. इसे लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है.

Bigg Boss 16: शो से बाहर नहीं होंगे Sajid Khan? Sexual Harassment को लेकर मच रहा बवाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जब से फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) ने बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में कदम रखा है, रियलिटी शो विवादों में घिर गया है. इस बीच खबरें थीं कि आने वाले हफ्ते में मीटू  आरोपी को बाहर का दरवाजा दिखाया जाएगा लेकिन अब नईं रिपोर्ट्स कुछ और ही कह रही हैं. इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद खान घर में ही रहेंगे.

बता दें कि साजिद पर मंदाना करीमी (Mandana Karim), अहाना कुमरा (Aahana Kumra), कनिष्का सोनी (Kanishka Soni) और शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) सहित कई बड़ी हस्तियों ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. इसमें फीमेल एक्टर्स को कास्टिंग के हिस्से के तौर पर न्यूड फोटो भेजने को कहना, महिला अभिनेत्रियों के सामने पोर्न देखना, पार्टी में अपना प्राइवेट पार्ट दिखाना, महिलाओं से अश्लील तरीके से बात करना जैसे कई गंभीर आरोप शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- Sajid Khan ने कहा टॉप ऊपर करो... एक्ट्रेस बोलीं- उसने कमरे में बुलाकर की ऐसी घिनौनी हरकत

अब जब साजिद को इतना बड़ा मंच मिला तो उनके पुराने केसेज हाइलाइट होने लगे. इसे लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. आम जनता से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने साजिद को शो से बाहर निकालने की मांग की थी. व्यूअर्स ने साजिद खान के साथ-साथ शो के मेकर्स को भी जमकर खरी खोटी सुनाई थी.

वहीं, बीते दिनों खबरें आई थीं कि फिल्ममेकर के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध के चलते शो के मेकर्स ने साजिद को बाहर करने का फैसला किया है. हालांकि, कोईमोई डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो ये सिर्फ अफवाहें हैं. साजिद खान शो के लिए हैं और इसके नियमों का पालन करते हुए ही बाहर निकलेंगे. 

यह भी पढ़ें: Sajid Khan को शो में देख भड़कीं Swati Maliwal, अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर बोलीं- जल्द करें बाहर

(इनपुट- आईएएनएस)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement