Advertisement

सतीश पुनिया को इंचार्ज बेंगलुरू मेयर चुनाव, राम माधव बेंगलुरू मेयर चुनाव के प्रभारी, विनोद तावड़े केरल के चुनाव प्रभारी बनाए गए, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा फैसला, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी बने विनोद तावड़े, संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे | BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज बैठक बुलाई, BJP कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक होगी | भारत ने राजनयिकों परिवारों को वापस बुलाया, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव, भारतीय उच्चायोग ढाका में काम करता रहेगा | ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव बढ़ा, हमें ग्रीनलैंड की आवश्यकता- डोनाल्ड ट्रंप, ग्रीनलैंड में ट्रंप के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे, हमारा देश बिकाऊ नहीं, के नारे लगाए गए

Sajid Khan: 'कितनी बार Sex किया है, प्राइवेट पार्ट पर किया भद्दा कमेंट', अब इस एक्ट्रेस ने लगाए फिल्ममेकर पर गंभीर आरोप

Sajid Khan पर अब एक्ट्रेस और मॉडल Rayya Labib ने गंभीर आरोप लगाए हैं. रैय्या का कहना है साजिद खान ने उनके प्राइवेट पार्ट को लेकर भद्दी टिप्पणी की थी.

Latest News
Sajid Khan: 'कितनी बार Sex किया है, प्राइवेट पार्ट पर किया भद्दा कमेंट', अब इस एक्ट्रेस ने लगाए फिल्ममेकर पर गंभीर आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिस बॉस 16 (Bigg Boss 16) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने के बाद से ही साजिद खान (Sajid Khan) विवादों में घिरे हुए हैं. एक तरफ जहां साजिद बाहरी दुनिया की बातों से अनजान बीबी हाउस में गेम खेलने में व्यस्त हैं तो वहीं, दूसरी और घर के बाहर एक-एक कर कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिग बॉस में कदम रखने के बाद फिल्ममेकर के पुराने मुद्दे एक बार फिर लाइमलाइट में आने लगे हैं. शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra), रानी चैटर्जी (Rani Chatterjee), कनिष्का सोनी (Kanishka Soni), नम्रता शर्मा सिंह (Namrata Sharma Singh) जैसी कई एक्ट्रेस और मॉडल के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

हाल ही में मुंबई की मॉडल-अभिनेत्री रैय्या लबीब ने साजिद खान को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है. एक मीडिया हाउस से बात करते हुए रैय्या ने बताया कि कैसे साजिद खान की एक हरकत ने उन्हें हैरान कर दिया था. फिल्ममेकर के उस रवैये को वो आज तक भुला नहीं पाईं हैं. 

यह भी पढ़ें- Sapna Choudhary Oops moment: स्टेज पर डांस करते हुए बिगड़ा सपना चौधरी का बैलेंस, भरी महफिल में इस तरह संभाला मामला

प्राइवेट पार्ट को लेकर की थी भद्दी टिप्पणी
मॉडल के अनुसार, साजिद खान से वे करीब 10 साल पहले मिली थीं. उस समय वे मुंबई के बांद्रा के एक 5 स्टार होटल में आयोजित पार्टी का हिस्सा बनने पहुंची थीं. इस पार्टी में साजिद खान भी मौजूद थे. रैय्या लबीब ने बताया, 'एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मेरी मुलाकात साजिद खान से कराई थी. हम मिले और फिल्ममेकर इस पूरी मुलाकात के दौरान केवल मेरे स्तनों के आकार के बारे में ही बात करता रहा. उसने मुझसे पूछा कि मेरे स्तन इतने छोटे क्यों हैं और मैंने हफ्ते में कितनी बार सेक्स किया है. वो जानना चाहता था कि मैं कितने पुरुषों के साथ सो चुकी हूं. यहां तक कि उसने मुझे मुंबई में एक प्रसिद्ध कॉस्मेटिक सर्जन का नाम भी बताया.'

रैय्या आगे कहती हैं, 'मुंबई में वो मेरे शुरुआती दिन थे और मैं तब केवल 18 साल की थी. मैं संघर्ष कर रही थी. निर्देशकों और निर्माताओं से इसी उम्मीद में मिलती थी कि वो मुझे अपने किसी प्रोजेक्ट में काम दे देंगे. कई निर्देशकों ने मुझसे इस तरह की बातें की हैं और साजिद खान भी उन्हीं में से एक थे. उस वक्त मैंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि मुझे इसकी आदत हो चुकी थी लेकिन अब जब मैंने बिग बॉस में साजिद खान को देखा तो मुझे 10 साल पुरानी वो घटना याद आ गई.'

यह भी पढ़ें- 3 घंटे में पूरी तरह बदल गया Nawazuddin Siddiqui का लुक, सामने आया औरत में बदलने का ट्रांसफॉर्मेशन Video

आपको बता दें कि मीटू मूवमेंट के दौरान साजिद खान पर 10 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे. वहीं, इन आरोपों के बावजूद फिल्ममेकर को बिग बॉस जैसा बड़ा मंच मिलने के बाद हर कोई दंग रह गया. साजिद खान के शो में नजर आने के बाद से लेकर अबतक कई अभिनेत्रियां उनके खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement