Advertisement

Sajid Khan पर फिर लगे Sexual Harrasment के आरोप, मॉडल बोली- कमरा बंद कर लिया और...

Sajid Khan पर एक मॉडल ने Sexual Harrasment का आरोप लगाया है. इस मॉडल मे बताया कि साजिद ने कमरा बंद कर लिया और फिर गलत हरकत की.

Latest News
Sajid Khan पर फिर लगे Sexual Harrasment के आरोप, मॉडल बोली- कमरा बंद कर लिया और...

Sajid Khan: साजिद खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे से विवादों से भरे रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं. वहीं, शो में दिखाई देने के बाद उन पर लगे पुराने यौन शोषण (Sexual Harrasment) के आरोप जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. कई महिलाएं एक बाद एक फिर से मीडिया के सामने अपने साथ हुई घटना का दर्द बयां करती दिखाई दे रही हैं. वहीं, हाल ही में एक पूर्व मॉडल नम्रता शर्मा सिंह (Namrata Sharma Singh) एक्ट्रेस साजिद पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. उन्होंने साजिद की शॉकिंग करतूत का भी खुलासा किया है.

मॉडल ने लगाए Sexual Harrasment के आरोप

साजिद खान पर मी टू मूवमेंट के दौरान 10 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे. वहीं, अब नम्रता शर्मा सिंह ने बताया कि साजिद ने काम देने के नाम पर उनके साथ किस तरह की हरकत की थी. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो नम्रता शर्मा सिंह ने बताया कि साजिद ने उनके साथ 2011 में जबरदस्ती करने की कोशिश की थी.

ये भी पढ़ें- Sherlyn Chopra से झगड़ा सुलझाने को तैयार हुईं Rakhi Sawant? पुलिस स्टेशन पहुंचकर बोलीं- बहुत तकलीफ हो गई...

रोल के लिए बुलाया और फिर...

नम्रता ने बताया कि वे साजिद के पास एक ऑडीशन के सिलसिले में पहुंची थीं और रोल के मुताबिक उन्होंने एक छोटी ड्रेस पहनी हुई थी. नम्रता के मुताबिक वो जैसे ही कमरे में गईं साजिद ने कमरा बंद कर दिया. उन्होंने कहा- 'दरअसल, मैं वहां साजिद खान से ऑडिशन और फीस के लिए बात करने के लिए गई थीं. दरवाजा बंद करने के बाद उन्होंने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की. मैं उन पर चिल्लाई और उन्हें धक्का दिया'.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के घर में दिखा Sajid Khan का छिपा हुआ रूप, इस फीमेल कंटेस्टेंट पर लगाए गंभीर आरोप

ताज़ा हो गए ज़ख्म

नम्रता शर्मा सिंह की मानें तो उन्हें कई लोगों ने बताया कि साजिद अपनी फिल्मों में तभी लड़कियों को काम देते हैं, जब वो उनके साथ सोने के लिए तैयार हो जाती हैं. इस घटना के बाद साजिद ने उन्हें कभी कॉल नहीं किया. नम्रता कहती हैं कि साजिद को बिग बॉस में देखकर उनके जख्म फिर से हरे हो गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement