Advertisement

Rubina Dilaik के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, नए वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Rubina Dilaik ने हाल ही में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं.

Latest News
Rubina Dilaik के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, नए वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Rubina Dilaik

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जल्द मां बनने वाली हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को प्रेग्नेंसी (Rubina Dilaik pregnant) की गुड न्यूज दी है. इस दौरान एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट (Rubina Dilaik baby bump) करते हुए नजर आ रही थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो व्हाइट कलर के सलवार सूट में नजर आईं. इसमें एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है.

रुबिना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. एक्ट्रेस इस दौरान वाइट कलर के एथनिक सूट में दिखीं जिसके साथ उन्होंने मिंट ब्लू प्रिंटेड दुपट्टे कैरी किया था. इसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं और तो और उनके फेस पर ग्लो देखा जा सकता है. फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: रुबीना दिलैक ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा, शादी के पांच साल बाद मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस

बीते दिन रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी जिसमें अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है- 'जब से हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है, हमने तभी वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया घूमेंगे. फिर हमने शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे.' 

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik के होंठ सूज जाने की वजह है बेहद गंभीर, जानें क्या है ये बीमारी

बता दें कि अभिनव और रुबीना की शादी 5 साल पहले हुए थी. कपल ने साल 2018 में शादी की थी. बीच में खबर थी कि दोनों का तलाक होने वाला था, लेकिन बिग बॉस 14 में एंट्री लेने के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार आया और दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया था. वहीं, अभिनव और रुबीना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement