Advertisement

Rubina Dilaik से लेकर Karan Kundra तक, होली से पहले इन TV सितारों पर चढ़ा रंगों का खुमार, सामने आया Video

TV के कई सेलेब्स Holi से पहले रंगों में डूबे हुए नजर आए. एक वीडियो सामने आया है जिसमें Rubina Dilaik, Karan Kundra और Pratik Sehajpal नजर आ रहे हैं.

Latest News
Rubina Dilaik से लेकर Karan Kundra तक, होली से पहले इन TV सितारों पर चढ़ा रंगों का खुमार, सामने आया Video

Rubina Dilaik Karan Kundra & Pratik Sehajpal 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: होली (Holi 2023) का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में टीवी के सितारे भी भला कहां पीछे रहने वाले थे. छोटे पर्दे के सेलेब्स पर होली का खुमार छाने लगा है. एक तरफ जहां कई टीवी सीरियलों में होली स्पेशल एपिसोड (Holi Special) शूट किए जा रहे हैं तो वहीं होली से जुड़ा एक ऐड शूट सामने आया है जिसमें टीवी के कई सितारे नजर आए. इस ऐड में करण कुंद्रा, रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, रीम शेख सहित कई सितारे दिखे. ऐड के अलावा सेट से सेलेब्स का लुक भी वायरल हुआ है.

हाल ही में विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीवी सितारे होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं. इन सितारों में  करण कुंद्रा, रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, रीम शेख शामिल हैं. ये सभी सेलेब्स रंगों के रंगे नजर आए. वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इस वीडियो में सभी सेलेब्स का लुक देखते ही बन रहा है.

ये भी पढ़ें: Holi 2023: इन बॉलीवुड, पंजाबी और हरियाणवी गानों से मचाए होली पार्टी में धमाल, हर Beat पर सब लगाएंगे ठुमके

इस वीडियो में रुबीना दिलैक का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था. वहीं करण कुंद्रा और रीम शेख का लुक भी लोगों को बेहद पसंद आया. ये सेलेब्स एक ऐड शूट के लिए साथ नजर आए थे. ये ऐड भी काफी वायरल हो रहा है. इन सभी के अलावा इस ऐड में निशांत भट्ट भी नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: Holi 2023 Bhojpuri Songs: होली में धूम मचाएंगे ये भोजपुरी गाने, पवन सिह खेसारी और शिल्पी राज की धुनों पर उड़ेगा रंग

होली का त्योहार बॉलीवुड के सेलेब्स से लेकर टीवी के सेलेब्स को भी बेहद पसंद है. फैंस को भी सितारों के होली सेलिब्रेशन का बेसब्री से इंतजार रहता है.

यहां देखें Video: 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement