Advertisement

Rubina Dilaik ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, फैंस बोले-हॉटेस्ट मम्मा

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक(Rubina Dilaik) ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Latest News
Rubina Dilaik ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, फैंस बोले-हॉटेस्ट मम्मा

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक(Rubina Dilaik) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने एक सप्ताह पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. जिसके बाद उन्होंने टीवी सितारों से लेकर उनके फैंस ने खूब बधाई और दुआएं दी है. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक बॉडीकॉन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत फोटो फैंस के साथ शेयर की है. इस दौरान एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटोज क्लिक करवाते समय अलग अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक इयररिंग्स पहने है और बालों को खुला रखा है. एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप किया है. इसके साथ ही रुबीना इस दौरान हाथों में ब्लैक लेदर जैकेट लिए नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- रुबीना दिलैक ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा, शादी के पांच साल बाद मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस

फैंस ने लुटाया रुबीना पर प्यार

रुबीना दिलैक के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर उनके फैंस कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वो उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बधाई हो, आपका नया जीवन शुरू हो रहा है. आपका भविष्य नए अनुभवों, आनंद, ढेर सारे प्यार और खुशियों से भरा हो. वहीं, अन्य ने लिखा- खूबसूरत मम्मी. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- हॉटेस्ट मम्मा.

ये भी पढ़ें- Rubina Dilaik के होंठ सूज जाने की वजह है बेहद गंभीर, जानें क्या है ये बीमारी

शादी के पांच साल बाद मां बन रही हैं रुबीना

आपको बता दें कि शादी के पांच साल बाद रुबीना मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस की शादी टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला संग साल 2018 में हुई थी. हालांकि दोनों के तलाक की भी खबरें बीच में उठी थी. वहीं, बिग बॉस 14 में एंट्री के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार आया और दोनों ने एक दूसरे को एक और मौका दिया. बता दें कि रुबीना टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement