Advertisement

Rubina Dilaik हुईं भयंकर हादसे का शिकार, एक्सीडेंट की फोटो देख डर गए फैंस

Rubina Dilaik का हाल ही में कार एक्सीडेंट हो गया. उनके पति Abhinav Shukla ने एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट शेयर की. साथ ही वो कुछ लोगों पर भड़कते हुए दिखे.

Latest News
Rubina Dilaik हुईं भयंकर हादसे का शिकार, एक्सीडेंट की फोटो देख डर गए फैंस

Rubina Dilaik & Abhinav Shukla 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस हाल ही में एक कार दुर्घटना (Rubina Dilaik car accident) का शिकार हो गई हैं. उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया है. साथ ही अभिनव ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं और ट्रैफिक लाइट जंप करते हैं. उन्होंने दुर्घटना में शामिल दो कारों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं. 

रुबीना दिलैक के कार दुर्घटना की खबर ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है. हालांकि, उनके पति ने शेयर किया कि वो ठीक हैं और उन्होंने मेडिकल टेस्ट भी लिया. ट्विटर पर अभिनव शुक्ला ने लिखा 'हमारे साथ हुआ, आपके साथ हो सकता है. ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले फोन पर बेवकूफों से सावधान रहें. इससे भी ज्यादा हद तब जब वो वहां खड़े होकर मुस्कुरा रहे हों. अधिक जानकारी बाद में. रुबीना कार में थीं वो ठीक हैं, उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं. मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता है.'

इस ट्वीट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है कि एक्ट्रेस ठीक हैं. इस ट्वीट में अभिनव ने दुर्घटनास्थल की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि इस घटना से एक्ट्रेस सदमे में थीं. इस बीच, मुंबई पुलिस ने ट्वीट का जवाब दिया क्योंकि उन्हें टैग किया गया था. उन्होंने लिखा, 'घटना की सूचना वहां के नजदीकी पुलिस थाने को दें.'

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik के होंठ सूज जाने की वजह है बेहद गंभीर, जानें क्या है ये बीमारी

हालांकि रुबीना और अभिनव के फैंस ने चिंता जताई है. एक ने लिखा 'मुझे उम्मीद है कि आप दोनों ठीक हैं, कृपया ध्यान रखें.' दूसरे ने लिखा 'उम्मीद है कोई बड़ी चोट नहीं है.' एक अन्य ने लिखा 'रुबीना के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं भेज रहा हूं. ट्रैफिक सिग्नल जंप करने वाले इन बेवकूफों को दंडित किया जाना चाहिए.'

ये भी पढ़ें- चक दे इंडिया फेम Tanya Abrol की हो गई शादी, मेहमान बनकर पहुंचे Rubina Dilaik समेत कई सितारे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement