Advertisement

खुशखबरी! दो-दो बेटियों की मां बनीं Rubina Dilaik? इस करीबी शख्स ने किया फैंस को कन्फ्यूज

Rubina Dilaik और Abhinav Shukla जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस के ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, फिर बाद में उसे डिलीट कर दिया.

Latest News
खुशखबरी! दो-दो बेटियों की मां बनीं Rubina Dilaik? इस करीबी शख्स ने किया फैंस को कन्फ्यूज

 Rubina Dilaik

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के माता-पिता बनने की खबरें सामने आ रही हैं. जबसे एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी तभी से फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे. कहा जा रहा है कि दोनों की जुड़वा बेटियां पैदा हुई हैं. हालांकि इसमें एक ट्विस्ट आ गया है. अभी तक इस कपल ने ये खुशखबरी शेयर नहीं की है पर एक्ट्रेस की ट्रेनर ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने उस पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया.

शादी के पांच साल बाद रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला पेरेंट्स बन गए हैं. कपल से पहले ये खुशखबरी एक्ट्रेस की ट्रेनर ज्योति पाटिल ने शेयर कर दी थी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. रुबिना की ट्रेनर ज्योति ने एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा है 'बधाई हो' पर कुछ देर बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया. हालांकि तब तक ये बाद आग की तरह इंटरनेट पर फैल गई और कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. फिलहाल फैंस खुद कपल के पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं. 

रुबीना दिलैक ने इसी साल अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी जिसके बाद उन्होंने टीवी सितारों से लेकर उनके फैंस ने खूब बधाई और दुआएं दी है. एक्ट्रेस अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ जाती हैं. एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि वो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: रूबीना दिलैक से पहले इन 10 स्टार्स के घर गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारियां

रुबीना टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. शादी के पांच साल बाद रुबीना मां बनने वाली हैं. उन्होंने अभिनव शुक्ला संग साल 2018 में शादी की थी. हालांकि बीच में दोनों के तलाक की भी खबरें आई थीं पर  बिग बॉस 14 में एंट्री के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार आया. दोनों ने शो में एक दूसरे को एक और मौका दिया.

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, फैंस बोले-हॉटेस्ट मम्मा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement