Advertisement

रुबीना दिलैक ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा, शादी के पांच साल बाद मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक(Rubina Dilaik) मां बनने वाली हैं. जिसका हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है. शादी के पांच साल बाद एक्ट्रेस मां बनेगी.

Latest News
रुबीना दिलैक ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा, शादी के पांच साल बाद मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस

Rubina Dilaik Abhinav Shukla

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक(Rubina Dilaik) मां बनने वाली हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी है. इस दौरान एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. 

रुबीना दिलैक के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में वह अपने पति अभिनव के साथ दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना है और ऊपर से व्हाइट स्वेटर पहना हुआ है. इसके साथ ही अभिनव बेहद हैंडसम अंदाज में नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है- जब से हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है, हमने तभी वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया घूमेंगे. फिर हमने शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे. 

ये भी पढ़ें- क्या Rubina Dilaik हैं प्रेग्नेंट? 'छोटी बहू' का वीडियो देख फैंस ने पूछ डाले सवाल

पोस्ट शेयर कर रुबीना ने की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

एक्ट्रेस के इस पोस्ट शेयर करते ही फैंस ने कमेंट की झड़ी लगी दी थी. एक यूजर ने लिखा- बिग बॉस ने उनकी जिंदगी बदल दी. एंटर करने से पहले वे अपने रास्ते अलग कर रहे थे और अब वे एक बच्चे को जन्म दे रहे हैं, यह बहुत अच्छा है. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- बहुत बहुत मुबारक हो. वहीं, कई सितारों ने भी रुबीना को उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बधाई दी है. जिसमें से सृष्टि रोडे, शिवांगी जोशी ने रुबीना को बधाई दी है. 

ये भी पढ़ें- Rubina Dilaik के होंठ सूज जाने की वजह है बेहद गंभीर, जानें क्या है ये बीमारी

शादी के 5 साल बाद बनने जा रही हैं मां

आपको बता दें कि अभिनव और रुबीना की शादी 5 साल पहले हुए थी. कपल ने साल 2018 में शादी की थी. हालांकि इस बीच दोनों का तलाक भी होने वाला था, लेकिन बिग बॉस 14 में एंट्री लेने के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार आया और दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया था. वहीं, अभिनव और रुबीना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है. दोनों कलाकार टीवी के सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं. वहीं, बीते काफी वक्त से रुबीना की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही थीं. हालांकि एक्ट्रेस ने आखिरकार अपने फैंस को इसकी खुशखबरी दे दी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement