Advertisement

Roadies 19 की इस कंटेस्टेंट ने पैसों के लिए उतारे कपड़े, स्ट्रिपिंग वीडियो पर बोलीं 'मैं शर्मिंदा हूं'

स्प्लिट्सविला( Splitsvilla) फेम कंटेस्टेंट भूमिका वशिष्ठ(Bhoomika Vashisht) ने हाल ही में अपने वायरल स्ट्रिपिंग वीडियो को लेकर खुलासा किया है.

Roadies 19 की इस कंटेस्टेंट ने पैसों के लिए उतारे कपड़े, स्ट्रिपिंग वीडियो पर बोलीं 'मैं शर्मिंदा हूं'

Bhoomika Vashisht: भूमिका वशिष्ठ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्प्लिट्सविला( Splitsvilla) फेम कंटेस्टेंट भूमिका वशिष्ठ(Bhoomika Vashisht) जल्द ही रोडीज 19(Roadies 19) में नजर आने वाली हैं. वह  स्प्लिट्सविला शो खत्म होने के बाद अपने स्ट्रिपिंग वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. उनका वह वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गा था, जिसके चलते उन्हें भारी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने इस वायरल स्ट्रिपिंग वीडियो को लेकर खुलासा किया है. 

दरअसल, भूमिका वशिष्ट हाल ही में रोडीज के ऑडिशन में नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कुछ अहम हिस्सों के बारे में शेयर किया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह इससे कैसे आगे बढ़ी और उनके साथ क्या क्या हुआ था. उन्होंने अपने वायरल स्ट्रिपिंग वीडियो को लेकर बात की है. उन्होंने बताया वह अपने लुक के बदलाव से ज्यादा बेहतर और कॉन्फिडेंट महसूस करती है. भूमिका ने अपने जीवन के उस कड़वे सच के बारे में बताया और कहा वह बाकी लड़कियों के लिए मिसाल बनना चाहती हैं. वह हर उस लड़की के लिए एक उदाहरण बनना चाहती हैं. 

Bhoomika Vashisht

ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने परवीन बाबी की बायोपिक को लेकर बोला बड़ा झूठ? ऐसे खुली एक्ट्रेस की पोल

भूमिका वशिष्ट ने देखा बुरा दौर

उन्होंने बताया कि वह एक रूढ़िवादी परिवार से संबंध रखती हैं, जो कि एंटरटेनमेंट से दूर रहना पसंद करते हैं. उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही जिद्दी थी, जिसके चलते वह स्प्लिट्सविला तक पहुंची. हालांकि इस शो के बाद वह एक बुरे दौर से भी गुजरी हैं. जिससे निकलने में उन्हें एक लंबा समय लगा है. 

Bhoomika Vashisht

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala ने पति संग बिकिनी में शेयर की बोल्ड तस्वीरें, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल, बोले-सोच समझकर फोटो डालो

भूमिका वशिष्ट ने स्ट्रिपिंग वीडियो का बताया सच

भूमिका ने आगे बताया कि जानबूझकर तो नहीं, लेकिन उन्होंने कुछ वीडियो किए जिसमें वह दूसरी लड़की को किस कर रही थीं, अपने कपड़े उतार रही थीं. उन्होंने बताया कि फेमस होने के लिए उन्होंने वो वीडियो किए थे. उन्हें लगा था कि उन वीडियोज से कुछ पैसे मिलेंगे और आज बुरा लगता है कि पैसों के लिए वो वीडियो किए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा यह वीडियोज प्राइवेट रहेंगे , लेकिन वह वायरल हो गए थे. इन वीडियोज के चलते उनके परिवार वाले काफी नाराज थे और उनके रिश्ते भी खराब हो गए थे. साथ ही वह अपना आत्मविश्वास भी खो बैठी थीं. भूमिका की कहानी सुनने के बाद रोडीज के जज ने उनका साथ दिया और साथ ही एक्टर सोनू सूद ने यह वादा किया कि वह उस एप्लीकेशन को बैन करवा देंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement