टीवी
TV के फेमस एक्टर Ravie Dubey अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उनका ये अंदाज देख लोग काफी हैरान हैं. आप भी देखें Viral लुक.
डीएनए हिंदी: जमाई राजा और यह है आशिकी जैसे कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करने वाले एक्टर रवि दूबे (Ravie Dubey) एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. इस बार वो किसी शो की वजह से नहीं बल्कि अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ शॉकिंग फोटो पोस्ट की हैं जिसे देख सब हैरान रह गए हैं. लोगों को उनका ये लुक देख 440 वॉल्ट का झटका लगा है. हालांकि वो इस अंदाज में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं.
दरअसल रवि दुबे ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. इसमें उनका लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं. उनकी इस फिल्म का नाम फैराडे है जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Mouni Roy का चेहरा दिखता था बिल्कुल अलग, पुराने दिनों का ये वीडियो देख पहचान नहीं पाए फैंस
इस फोटो में रवि दूबे के सिर पर बाल काफी कम दिखे, एक फोटो में मुंह में बड़ी सी सिगार के साथ उनका रफ लुक नजर आया. उनके चेहरे पर झुर्रियां हैं और उनका पेट भी काफी कम दिख रहा है. साफ जाहिर है कि इस लुक के लिए एक्टर ने काफी महनत की होगी. फैंस उनकी इस महनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan: अब टीवी पर एक्टिंग का कमाल दिखाएंगे शिखर धवन, फेमस शो Kundali Bhagya में हुई एंट्री?
रवि दूबे टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्हें कई फेमस शोज में देखा जा चुका है. वहीं एक्टर कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं. वहीं उनकी पत्नी सरगुन मेहता टीवी के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुकी हैं. वो पंजाब की सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.